जनपद में करीब दो लाख किशोर-किशोरियों को लगेगा कोविडरोधी टीका

किशोरों के टीकाकरण के लिए गाइड लाइन का इंतजार

नोएडा । अब 15 से 18 साल के किशोरों के टीकाकरण की बारी आ गयी है। वहीं फ्रंटलाइन वर्कर्स, स्वास्थ्यकर्मियों और बुजुर्गों को एहतियाती टीका लगाया जाएगा। जनपद में 15 से 18 साल के करीब दो लाख किशोर हैं, जिनको कोविडरोधी टीका लगाया जाना है। हालांकि अभी इस संबंध में शासन की ओर से कोई गाइड लाइन स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वैक्सीन मिलने का इंतजार है और शासन से गाइड लाइन मिलते ही किशोरों का टीकाकरण शुरू हो जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार शर्मा ने बताया- तीन जनवरी से 15 से 18 साल तक के किशोरों के टीकाकरण किये जाने की घोषणा हो चुकी है। इस संबंध में शासन से गाइड लाइन और वैक्सीन मिलने का इंतजार है। आदेश मिलते ही टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। सीएमओ ने कहा कोरोना से बचाव के लिए किशोरों और बच्चों का टीकाकरण बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया निर्देश मिलने पर फ्रंटलाइन वर्कर्स, स्वास्थ्यकर्मियों और बुजुर्गों को टीके की एहतियाती डोज दी जाएगी।

 जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नीरज त्यागी ने बताया- जनपद में करीब दो लाख किशोर वर्ग के लाभार्थी हैं, जिन्हें टीका लगाया जाना है। शासन से जैसे ही वैक्सीन और निर्देश प्राप्त होंगे टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। बच्चों के टीकाकरण में बहुत ही एहतियात बरतने की जरूरत होगी।  संभव है कि इसके लिए एएनएम को प्रशिक्षण दिया जाए।  60 साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों को टीके की एहतियाती डोज चिकित्सकों की राय के अनुसार दी जाएगी।

डा.नीरज त्यागी ने बताया- जनपद में अब तक 32.24 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें 19.19 लाख लोगों को टीके की प्रथम डोज और 13.05 लाख लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। 84 साइट पर टीकाकरण किया जा रहा जिसमें 67 सरकारी और 17 निजी हैं।

गौरतलब है कि नए साल में नई वैक्सीन आ रही है। इसका नाम जाइकोव–डी है। बच्चों के लिए सुरक्षित बताई जा रही है। इस वैक्सीन में सबसे अधिक खास बात यह है कि यह पहली प्लास्मिड वैक्सीन है। यह वैक्सीन निडिल के जरिए नहीं बल्कि जेट स्प्रे (एप्लीकेटर) के जरिए लगाई जाएगी, जिससे सुई चुभने का दर्द और डर नहीं रहेगा। पहले फेज में प्रदेश के 14 जिलों को यह वैक्सीन मिलेगी, हालांकि अभी गौतमबुद्धनगर जिला इसमें शामिल नहीं है।

Related Posts

लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!
  • TN15TN15
  • August 26, 2026

  दिल्ली में महंगी एंटी-कैंसर दवाओं की कालाबाजारी…

Continue reading
इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
  • TN15TN15
  • June 30, 2026

  विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

सुनो ए ताना शाह

सुनो ए ताना शाह

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’