बाढ़ के कारण जिन मार्गो और पुल की अप्रोचों को नुकसान हुआ है, तत्काल उसकी मरम्मत कराएं। कपिल देव अग्रवाल

अनुज कुमार शर्मा ब्यूरो

बिजनौर। जिला बिजनौर कुछ क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति के दृष्टिगत माननीय प्रभारी मंत्री बिजनौर श्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ नदियों के जलस्तर एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत आदि कार्यों की अद्यतन जानकारी प्राप्त करते हुए समीक्षा की गई। उन्होंने सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ के कारण जिन मार्गो और पुल की अप्रोचों को नुकसान हुआ है, तत्काल उसकी मरम्मत कराएं, जिससे और ज्यादा कटान को रोका जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जो क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हैं, वहां के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएं और उनके लिए भोजन सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा उनके मवेशियों के चारे की भी समुचित व्यवस्था करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए की राजस्व, सिंचाई सहित अन्य विभागों द्वारा स्थापित बाढ़ चौकियों की सतत निगरानी की व्यवस्था की जाए और किसी भी आपातकाल स्थिति की सूचना तत्काल जिला मुख्यालय पर उपलब्ध कराई जाए ताकि उसके अनुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किया जा सके और जान माल के नुकसान से आम लोगों को बचाया जा सके।
इस अवसर पर जिलाधिकारी जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, वित्त एवं राजस्व श्रीमती वान्या सिंह सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

और ज्यादा कटान को रोका जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जो क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हैं, वहां के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएं और उनके लिए भोजन सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा उनके मवेशियों के चारे की भी समुचित व्यवस्था करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए की राजस्व, सिंचाई सहित अन्य विभागों द्वारा स्थापित बाढ़ चौकियों की सतत निगरानी की व्यवस्था की जाए और किसी भी आपातकाल स्थिति की सूचना तत्काल जिला मुख्यालय पर उपलब्ध कराई जाए ताकि उसके अनुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किया जा सके और जान माल के नुकसान से आम लोगों को बचाया जा सके।
इस अवसर पर जिलाधिकारी जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, वित्त एवं राजस्व श्रीमती वान्या सिंह सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार
    • TN15TN15
    • March 17, 2026

    वाराणसी में हाल ही में एक वीडियो वायरल…

    Continue reading
    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    • By TN15
    • March 19, 2026
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा