बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में राहत सामग्री बांटी गई

अनुज कुमार शर्मा ब्यूरो

बिजनौर। जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर द्वारा आज पूर्वाहन 07:00 बजे बिजनौर शहर तथा शहर आसपास के बाढ़ प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों को बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने सहित आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, वित्त एवं राजस्व श्रीमती वान्या सिंह, उप जिलाधिकारी बिजनौर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बिजनौर विकास कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
सर्वप्रथम जिलाधिकारी श्रीमती कौर स्थानीय आवास विकास कालोनी पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान वर्तमान में वहां जल भराव की स्थिति नहीं पाई गई, रात में पानी की निकासी हो चुकी थी, एक दो गहरी गलियों में पानी भरा हुआ पाए जाने पर उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि तत्काल पंप लगाकर पानी की निकासी सुनिश्चित कराएं। उसके बाद बुखारा स्थित सरकारी कालोनियों में पानी भर जाने की शिकायत पर वहां निरीक्षण किया तो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कॉलोनी तथा दयानंद इंटर कॉलेज के समीप तृतीय श्रेणी कर्मचारी कॉलोनी में जल भराव की स्थिति पाई गई। उन्होंने उक्त समस्या के समाधान के लिए भी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, बिजनौर को निर्देशित किया कि तत्काल दोनों कॉलोनीयों से पंप द्वारा पानी की निकासी कराई जाए। उसके बाद उनके द्वारा सेंट मेरी स्कूल से आगे सड़क के किनारे कूड़ा पड़ा हुआ पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि सेंट मेरी से शहर के बाहर ग्राम पेदी तक अच्छी तरह सफाई कराएं और सड़कों के किनारे पर कहीं भी कूड़ा नज़र नहीं आना चाहिए।
तदुपरांत जिलाधिकारी श्रीमती कौर द्वारा खो बैराज, ग्राम मण्डावली, ग्राम रावली एवं कण्व ऋषि आश्रम पर बाढ़ की कैफियत का जायजा लिया गया। ग्राम मंडावली के निरीक्षण के दौरान रावली तक सड़क पर पानी बहता हुआ पाए जाने पर उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि जिन ग्रामों में जल भराव की स्थिति है, उनको सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित करते हुए उनके खान-पान सहित सभी आवश्यक सामग्री उन्हें उपलब्ध कराएं तथा उनके पशुओं के लिए चारे की भी समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। खो बैराज में जलस्तर में स्थिरता पाई गई तथा खो बैराज से कण्व आश्रम तक पुश्ते के करीब रहने वाले लोगों को भी खाने के पैकेट, राहत सामग्री एवं पशुओं के लिए चारा आदि व्यवस्था करने के लिए उन्होंने उप जिला अधिकारी को निर्देशित किया।

  • Related Posts

    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    उत्तराखंड के उधम सिंह नगर (रुद्रपुर) जिले में…

    Continue reading
    ‘आपसे सीट मांग ही कौन रहा है…’, यूपी में सपा से गठबंधन पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान!
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

    • By TN15
    • June 17, 2026
    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    • By TN15
    • June 17, 2026
    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    • By TN15
    • June 17, 2026
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत

    • By TN15
    • June 17, 2026
    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत