भाजपा कार्यकर्ता द्वारा 15 अगस्त को निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा बाइक रैली

अनुज कुमार शर्मा ब्यूरो

अफजलगढ़। भाजपा हाईकमान द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी भाजपा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के साथ तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विचार-विमर्श किया गया। जिसमे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमे मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कुंवर सुशांत सिंह रैली का शुभारंभ करेंगे। रविवार को नगर में स्थित डाक बंगले में आयोजित 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा बाइक रैली को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के बिजनौर जिलाध्यक्ष सरदार मलकीत सिंह,किसान मोर्चा के बिजनौर जिलाध्यक्ष खेल सिंह राजपूत,ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार बबली व कार्यक्रम संयोजक अंकित चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे सभी कार्यकर्ताओं को तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष खेल सिंह राजपूत व ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार ने कहा कि कार्यक्रम संयोजक अंकित चौहान के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक कुंवर सुशांत सिंह के आवास गांव आलमपुर गांवड़ी से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। तिरंगा यात्रा गांव आलमपुर गांवड़ी से 15 अगस्त शुक्रवार की सुबह आठ बजे से गांव आलमपुर गांवड़ी होते हुए गांव माननगर, भूतपुरी,सुआवाला,बादीगढ़,रेहड़,कल्लूवाला,भिक्कावाला, कादराबा ,विजयनगर,खुशहालपुर, तथा अफजलगढ़ होते हुए क्षेत्रीय विधायक कुंवर सुशांत सिंह के आवास पर ही तिरंगा यात्रा रैली का समापन किया जायेगा। कार्यक्रम संयोजक अंकित चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि तिरंगा यात्रा समापन के बाद गांव आलमपुर गांवड़ी में स्थित क्षेत्रीय विधायक कुंवर सुशांत सिंह के आवास सभी भाजपा कार्यकर्ता भोजन ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार बबली के आलावा पूर्व चेयरमैन सलीम अंसारी एडवोकेट, भाजपा युवा नेता कपिल चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष देशराज सिंह चौहान,मास्टर भारत सिंह,गन्ना डायरेक्टर चंद्रप्रकाश सिंह,भाजपा नेता अतुल अग्रवाल,भाजपा युवा नेता राहुल प्रताप सिंह, देवराज सिंह चौहान,महेश चौहान,भाजपा युवा नेता शुऐब कुरैशी,डायरेक्टर विरेन्द्र सिंह,भाजपा नेता सुनील कुमार धस्माना तथा भाजपा युवा नेता भीम सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

    आगरा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया