जिज्ञासा के साथ प्रवेश करें, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें : प्रोफेसर लता शर्मा

लक्ष्मीबाई कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) में ऑरिएंटेशन/स्टूडेंट इंडक्शन कार्यक्रम 2025 की शुरुआत हुई। यह कार्यक्रम प्रो. (डॉ.) लता शर्मा, कार्यवाहक प्राचार्य, के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम 1 अगस्त से 6 अगस्त 2025 तक चलेगा और इसका उद्देश्य प्रथम वर्ष के छात्रों को कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था, पाठ्येतर गतिविधियों, और विभिन्न सहायता सेवाओं से परिचित कराना है। कार्यक्रम का उद्घाटन औपचारिक रूप से महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर लता शर्मा , प्रोफेसर अनीता मल्होत्रा
निदेशक आईक्यूएसी लक्ष्मीबाई कॉलेज,प्रोफेसर सीमा शर्मा,डा प्रमिला ,डा अखिलेश पाठक ने अन्य सदस्यों के साथ दीप प्रज्वलन कर औपचारिक रूप से किया ।
इस वर्ष का थीम है — “जिज्ञासा के साथ प्रवेश करें, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें”, जो छात्रों के समग्र विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में कॉलेज की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस अवसर पर अपने वक्तव्य में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर लता शर्मा ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय के प्रति शैक्षणिक अनुशासन व ज्ञान के प्रति समर्पण हेतु प्रेरित करते हुए शिक्षा व ज्ञान के ओर उन्मुख किया। विभिन्न विभागों के संयोजकों ने भी विद्यार्थियों को विभिन्न विभागों के कार्यों से परिचित कराते हुए शैक्षिक वातावरण को बनाए रखने में विद्यार्थियों की भूमिका को स्पष्ट किया ।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण कर्मचारीगण वह सभी विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

  • Related Posts

    CBSE छात्रों के फॉर्म में नहीं चलेगी गलती, स्कूलों को जारी हुए नए निर्देश

    केंद्रीय शिक्षा माध्यमिक बोर्ड (CBSE) ने सभी स्कूलों…

    Continue reading
     ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को शिक्षक दिवस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आजम-अखिलेश की मुलाकात से पहले ओपी राजभर का दांव! 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम-अखिलेश की मुलाकात से पहले ओपी राजभर का दांव! 

    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम

    • By TN15
    • October 22, 2026
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम

    भारत ने UN को लताड़ा, कहा- ‘पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    भारत ने UN को लताड़ा, कहा- ‘पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम’

    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा

    • By TN15
    • October 22, 2026
    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

    • By TN15
    • October 21, 2026
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

    भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब

    • By TN15
    • October 21, 2026
    भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब