किसानों को प्रधानमंत्री मोदी ने किया 20वीं किस्त का हस्तांतरण

ज़िले के 324414 कृषकों के खाते में 64.88 करोड़ रूपये की धनराशि हस्तान्तरित

अनुज कुमार शर्मा ब्यूरो

बिजनौर। माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा वाराणसी से आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त बटन दबाकर जारी की गयी। जनपद स्तरीय ‘‘पी0एम0किसान-उत्सव दिवस’’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वर्चुउल रूप से विदुर सभागार कलेक्ट्रेट बिजनौर में किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा0 साकेन्द्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत बिजनौर एवं जिलाधिकरी श्रीमती जसजीत कौर द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त कार्यक्रम जिले के समस्त विकास खण्ड, समस्त कोपरेटिव सोसाईटी एवं जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में वर्चुउल रूप में ‘‘पी0एम0किसान-उत्सव दिवस’’ का सीधा प्रसारण किया गया।
माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा पूरे भारत वर्ष के 9.7 करोड़ कृषकों के खाते में 20500 करोड़ रूपये की धनराशि बटन दबाकर हस्तान्तिरित की गयी। उत्तर प्रदेश के 2.29 करोड़ कृषकों के खाते में 5043.33 करोड़ रूपये की धनराशि एवं जनपद के कुल 324414 कृषकों के खाते में 64.88 करोड़ रूपये की धनराशि हस्तान्तरित की गयी। प्रधानमंत्री जी द्वारा अपने सम्बोधन में किसानों के कल्याणार्थ चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं यथा-प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, पी0एम0 किसान धन-धान्य योजना के सम्बन्ध में अवगत कराया कि उक्त योजना अन्तर्गत 24 हजार करोड़ रूपये जो जनपद कृषि में अति-पिछडे़ हैं, उन जनपदों में खर्च किये जायेगे। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के विषय में भी जानकारी दी गयी।
मा0 साकेन्द्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत बिजनौर एवं जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर द्वारा उक्त कार्यक्रम में श्री हरपाल सिंह, श्री जयपाल सिंह, श्री मनोज कुमार, श्री बलराम सिंह, श्री राम सिंह, श्री नरपाल सिंह, श्री ओमप्रकाश सिंह, श्री राजेन्द्र सिंह, श्री तेजपाल सिंह, श्री कलीराम को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया। साथ ही श्री सुबोध कुमार ग्राम काजीवाला, श्री श्रवण कुमार ग्राम हुसैनपुर, नोबहार सिंह ग्राम हुसैनपुर, डा0 तेजपाल सिंह ग्राम खलीउल्लापुर, श्री विपुल कुमार ग्राम बहादरपुर जट को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डा0 घनश्याम वर्मा उप कृषि निदेशक, संजीव मलिक जिला पंचायत सदस्य, जसवीर सिंह तेवतिया, जिला कृषि अधिकारी, योगेन्द्र पाल सिंह सेवानिवृत्त विषय वस्तु विशेषज्ञ एवं कृषि विभाग के तकनीकी अधिकारी व कर्मचारी तथा जिले के प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार
    • TN15TN15
    • March 17, 2026

    वाराणसी में हाल ही में एक वीडियो वायरल…

    Continue reading
    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • March 17, 2026
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट