मुलायम सिंह यादव की यादें नहीं संभाल पाई सपा! 31 साल बाद खाली करनी पड़ेगी कोठी, 250 रुपये था किराया

यूपी के मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. जी हां यहां समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को 31 साल पहले आवंटित कोठी का आवंटन निरस्त कर दिया गया है. यह कोठी सिविल लाइंस के प्रमुख इलाके में स्थित है और वर्तमान में सपा का जिला कार्यालय के रूप में इस्तेमाल हो रही है. जिलाधिकारी अनुज कुमार सिंह ने सपा को 30 दिन के भीतर कोठी खाली करने का नोटिस जारी किया है. जिसके बाद मुरादाबाद से लेकर लखनऊ तक सपा नेताओं में हड़कम्प मच गया है.

बता दें कि 13 जुलाई 1994 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को यह कोठी मात्र 250 रुपये मासिक किराए पर आवंटित की गई थी. उस समय मुलायम सिंह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे. लगभग 1000 वर्ग मीटर में फैली यह कोठी सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक में है, और इसका मालिकाना हक राज्य सरकार के पास है. वर्तमान में इस संपत्ति का बाजार मूल्य करोड़ों रुपये आंका जा रहा है, लेकिन किराया अब भी 250 रुपये ही है.

 

आवंटन रद्द होने के कारण

 

जिलाधिकारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि कोठी का आवंटन रद्द करने के पीछे तीन मुख्य कारण हैं:

मुलायम सिंह यादव की मृत्यु (10 अक्टूबर 2022) के बाद सपा ने संपत्ति के नामांतरण के लिए कोई आवेदन नहीं किया.
सरकारी योजनाओं और अधिकारियों के आवास के लिए इस भूमि की आवश्यकता.
शासकीय हित में संपत्ति का बेहतर उपयोग.

 

प्रशासन की कार्रवाई और नोटिस

 

जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम फायनेंस ने सपा जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव को नोटिस भेजा है. नोटिस में 30 दिन के भीतर कोठी खाली कर प्रशासन को सौंपने का आदेश दिया गया है. अगर समय सीमा में कोठी खाली नहीं की गई, तो प्रशासन कानूनी कार्रवाई करेगा और प्रतिदिन 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.

बताया जा रहा है कि प्रशासन इस संपत्ति को सरकारी आवास या प्रशासनिक उपयोग के लिए पुनर्जनन करने की योजना बना रहा है.

 

सपा के लिए चुनौती

 

यह कोठी सपा का जिला मुख्यालय होने के साथ-साथ पार्टी के लिए प्रतीकात्मक महत्व रखती है. इस फैसले से सपा को नया कार्यालय ढूंढने की चुनौती का सामना करना पड़ेगा. साथ ही, यह निर्णय राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है.

  • Related Posts

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार
    • TN15TN15
    • March 17, 2026

    वाराणसी में हाल ही में एक वीडियो वायरल…

    Continue reading
    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी