बदलो बिहार, बनाओ नई सरकार अभियान : 8 दिवसीय यात्रा संपन्न

ग्राम सभाएं मतदाता सूची का प्रमाणीकरण स्वयं करें  : तुषार गांधी

मोतिहारी को मुंबई बनाकर अडानी अंबानी को कमाई का नया रास्ता देना चाहते हैं नरेंद्र मोदी

किसानों को हत्यारा बताने वाले एडीजी को बर्खास्त करे सरकार

 

‘बदलो बिहार, बनाओ नई सरकार’ अभियान के तहत बिहार के जन संगठनों द्वारा आयोजित तुषार गांधी के नेतृत्व में की गई 8 जिले की यात्रा बिहपुर में संपन्न हुई । यात्रा के दौरान 50 कार्यक्रम आयोजित किए गए जहां तुषार गांधी ने समाज के विभिन्न समूहों, वर्गों, संगठनों एवं महागठबंधन के नेताओं से संवाद किया।

यात्रियों को तुरकौलिया के पंचायत भवन में बुलाकर मुखिया द्वारा तुषार गांधी को नहीं बोलते देने और उनका अपमान करने की घटना को लेकर पूरे बिहार में तीव्र प्रक्रिया हुई । तमाम संगठन और नेताओं ने घटना का विरोध किया तथा शर्मिंदगी व्यक्त की। मुखिया के खिलाफ लिखित एफ आई आर भी की गई तथा न्यायालय में आवेदन भी प्रस्तुत किया गया। तुरकौलिया के ग्रामवासियों द्वारा अभियान के अगले चरण में तुषार गांधी के आगमन पर एकजुटता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
बिहपुर में तुषार गांधी ने प्रधानमंत्री द्वारा मोतिहारी को मुंबई और पटना को पुणे बनाए जाने की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बयान अडानी-अंबानी को और अधिक कमाने के लिए मौका देने की मंशा से दिया गया है।
सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भा ज पा के निर्देश पर चुनाव आयोग हरियाणा और महाराष्ट्र की तरह जनादेश को चुराने की कोशिश कर रहा है तथा बड़े पैमाने पर समाज के दलित, अति पिछड़े, अल्पसंख्यक आदि ऐसे मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है जो महागठबंधन के समर्थक हैं।
उन्होंने बिहार की ग्राम सभाओं से अपील की कि वे बिहार भर में ग्राम सभाओं की बैठकें आयोजित कर उसमें गांव के बूथों की मतदाता सूची का खुद प्रमाणीकरण करें। उन्होंने कहा कि बापू ग्राम स्वराज चाहते थे यानी गांव अपने फैसले स्वयं करें।
तुषार गांधी ने कहा कि यह तरीका अपनाने से पंचायत राज भी मजबूत होगा तथा चुनाव आयोग द्वारा की जा रही साजिश का मुंह तोड़ जवाब भी दिया जा सकेगा।
तुषार गांधी ने आगे कहा कि बिहार के एक पुलिस अफसर द्वारा किसानों को हत्यारा कहा जाना बर्दाश्त के बाहर है, ऐसे अफसर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाना चाहिए ।
महात्मा गांधी के प्रपौत्र ने कहा कि मैंने सबसे अधिक दुर्दशा कोसी के जलमग्न इलाकों में देखी जहां साफ पीने का पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क (ग्रामीण मार्गों) की कोई व्यवस्था दिखलाई नहीं पड़ी।
उन्होंने कहा कि जब मैं कोसी बाढ़ प्रभावित गांवों में घूम रहा था तब मुझे लगा कि 1917 से 2025 के बीच इन इलाकों की स्थिति नहीं बदली है।
तुषार गांधी ने कहा कि मुझे बार-बार तुरकौलिया आने का निमंत्रण दिया जा रहा है। अगस्त में जब मैं फिर बिहार आऊंगा तब तुरकौलिया अवश्य जाऊंगा।
अभियान में शामिल किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ सुनीलम ने कहा कि बिहार में मंडी व्यवस्था की बहाली, एमएसपी पर खरीद की कानूनी गारंटी और कर्ज मुक्ति के मुद्दों को इंडिया गठबंधन के मेनिफेस्टो में शामिल किया जाना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि SIR के माध्यम से चुनाव आयोग हरियाणा और महाराष्ट्र की तरह चुनाव को हथियाने की कोशिश कर रहा है जिसका जबरदस्त जवाब बिहार की जनता ने 9 जुलाई को ऐतिहासिक बंद करके दिया है।
उन्होंने कहा कि किसान संगठनों ने एडीजी कुंदन कृष्णन के किसानों को हत्यारा बताएं जाने के बयान के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की है।
डॉ सुनीलम ने कहा की ऐसे मानसिक तौर पर असंतुलित अफसर को तत्काल बर्खास्त किया जाना आवश्यक है।
डॉ सुनीलम ने कहा कि कर्नाटक में जिस तरह नागरिक संगठनों ने भाजपा को सत्ता से हटाने में सफलता पाई थी वहीं प्रयोग बिहार में दोहराया जाएगा।
यात्रा के दौरान भागलपुर के नागरिक संगठनों एवं इंडिया गठबंधन के नेताओं के बीच चर्चा में तुषार गांधी एवं अन्य 20 यात्री शामिल हुए।
उल्लेखनीय है कि यह यात्रा 12 जुलाई को भीतिहरवा, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, सुपौल, सहरसा, अररिया, पूर्णिया, भागलपुर होते हुए बिहपुर में 19 जुलाई को समाप्त हुई।
यात्रा संयोजक शाहिद कमाल ने बताया कि दूसरे चरण में तुषार गांधी 18 अगस्त से 23 अगस्त तक पुनः बिहार आएंगे तथा ‘बदलो बिहार, बनाओ नई सरकार अभियान’ बिहार चुनाव तक सतत रूप से जारी रहेगा।
यात्रा में महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली, झारखंड और बिहार के जन संगठनों से शाहिद कमाल यात्रा संयोजक; विजय प्रताप, रूपेश कुमार, गुड्डी, पंकज, अलाउद्दीन शेख, अभिषेक प्रियदर्शी, ऋषिकेश कुमार, टीपू सुल्तान, महेंद्र यादव, अरविंद मूर्ति मुजाहिद नफीस, कुमार चंद मारडी, कारू भाई, मंथन, प्रवीर पीटर, कुंदन, अफज़ल आदि शामिल हुए।

  • Related Posts

    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    भोजपुर के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में…

    Continue reading
    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    • By TN15
    • June 19, 2026
    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

    • By TN15
    • June 19, 2026
    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

    अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

    • By TN15
    • June 19, 2026
    अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

    • By TN15
    • June 19, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

    राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर