जिला पदाधिकारी ने जिला शिक्षा कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, ड्रेस कोड, परिचय पत्र, नेम प्लेट का सख्ती से अनुपालन कराने का दिया निर्देश

पश्चिम चम्पारण/बेतिया। जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने जिला शिक्षा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया और डीईओ सहित अन्य पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी बेहतर तरीके से अपने-अपने कार्यों एवं दायित्वों को संपादित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकार द्वारा निर्धारित समय सारणी के अनुसार कार्यालय का संचालन कराना सुनिश्चित करें। सभी पदाधिकारी एवं कर्मी नियत समय पर कार्यालय में उपस्थित रहकर अपने कार्यों को निष्पादित करेंगे। सभी ड्रेस कोड का अनुपालन करेंगे। सभी के पास परिचय पत्र रहना अनिवार्य है। साथ ही कार्यस्थल पर नेम/पदनाम प्लेट भी रखना अनिवार्य है। निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मियों द्वारा परिचय पत्र नहीं लगाया गया था। इस पर जिला पदाधिकारी ने ऐसे कर्मियों से शोकॉज करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया। साथ ही सभी कर्मी ड्रेस कोड का अनुपालन करें तथा परिचय पत्र रखें, इसे हर हाल में सुनिश्चित कराएंगे। आगे जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्यालय के सभी कर्मियों सहित शिक्षकों का वेतन भुगतान ससमय कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही तिथिवार मातृत्व अवकाश की स्वीकृति एवं एरियर भुगतान की दिशा में त्वरित गति से कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यालय की समुचित साफ-सफाई सहित कार्यालय के सामग्रियों, संचिकाओं, अभिलेखों आदि को सुव्यवस्थित, सुरक्षित तरीके से रखें। सभी प्रकार की संचिकाओं, अभिलेखों, रोकड़ बही आदि को अपडेट रखें। मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार सहित जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा शिक्षा विभाग के डीपीओ उपस्थित थे।

  • Related Posts

    उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    बिहार में सरकारी शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर…

    Continue reading
    झारखंड की नौकरियों में भ्रष्टाचार का यूपी कनेक्शन? विधानसभा में सीएम सोरेन का बड़ा दावा
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों के प्रदर्शन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसानों ने दिया देशभक्ति का संदेश, भारत-पाक सीमा से सटे इलाकों में निकाली तिरंगा रैली

    • By TN15
    • August 14, 2026
    किसानों ने दिया देशभक्ति का संदेश, भारत-पाक सीमा से सटे इलाकों में निकाली तिरंगा रैली

    सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

    • By TN15
    • August 14, 2026
    सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

    NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, ‘दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था’

    • By TN15
    • August 14, 2026
    NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, ‘दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था’

    दिल्ली समाजवादी बिरादरी का एक खंभा ढह गया

    • By TN15
    • August 14, 2026
    दिल्ली समाजवादी बिरादरी का एक खंभा ढह गया

    सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत

    • By TN15
    • August 13, 2026
    सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत

    वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान

    • By TN15
    • August 13, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान