मेड इन माइंड, बिल्ट इन भारत की थीम पर युवा उद्यमियों का सम्मेलन संपन्न

ऋषि तिवारी
नोएडा। अंतरराष्ट्रीय युवा कौशल दिवस के अवसर पर भारत मंडपम में युवा उद्यमियों का शिखर सम्मेलन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। यह भव्य आयोजन उद्योग और वाणिज्य मंत्रालय के डीपीआईआईटी और स्टार्टअप इंडिया के सहयोग से कॉन्फेडरेशन ऑफ वूमेन एंटरप्रेन्योर (कोवे) द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के युवाओं में उद्यमशीलता की भावना को प्रोत्साहित करना और ‘विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण को साकार करना रहा।
मुख्य अतिथि एवं वक्ता
सम्मेलन की मुख्य अतिथि एवं वक्ता, दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने मंच से युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि “सरकार स्टार्टअप और उद्यमशीलता को विकसित भारत 2047 के निर्माण की आधारशिला मानती है। युवा यदि नवाचार और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ें, तो भारत वैश्विक नेतृत्व की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा सकता है। वहीं सम्मेलन के दौरान मूवर्स एंड पैकर्स के अध्यक्ष रमेश अग्रवाल, मारुति सुजुकी के कार्यकारी निदेशक राहुल भारती, ओरियन से दुष्यंत सिंह, मोडार्च इंडिया के प्रतिनिधि अमिती गांगल, इको फार्म्स से दया कृष्ण गिल, स्टार्टअप इंडिया के डीपीआईआईटी हरलीन पासरिचा, एसआईडीबीआई के एजीएम श्रीमती पूनम ने अपनी उपस्थिती दर्ज करायी।

 

सम्मेलन का नेतृत्व एवं संगठन

 

सम्मेलन के दौरान कार्यक्रम के आयोजक कोवे इंडिया की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मीतू पुरी ने युवाओं को रोजगार सृजनकर्ता बनने की प्रेरणा दी। कोवे उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष श्रीमती रिया रहेजा ने नवाचार आधारित विकास की आवश्यकता पर बल दिया। कोवे यूथ की अध्यक्ष परिधि रहेजा ने स्टार्टअप्स को सरकारी मार्गदर्शन और निवेशक नेटवर्क से जोड़ने पर विचार प्रकट किए। इनके साथ शिखा घई, स्तुति रहेजा, मानसी घई और अनुराधा भाटिया ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

 

शैक्षिक एवं संस्थागत सहयोग

 

कार्यक्रम में ओरियन, गौर इंटरनेशनल स्कूल एवं इको फार्म्स ने सहयोग प्रदान किया। साथ ही डॉ. संदीप मारवाह (एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन), डॉ. अलका कपूर (मॉडर्न पब्लिक स्कूल), दिव्या कपूर (अध्यक्ष, एमिटी आर्ट फाउंडेशन), एवं मंजू गौर (निदेशक, गौर समूह के स्कूल) ने कार्यक्रम को शैक्षिक दृष्टि से समृद्ध किया। वहीं मॉडर्न पब्लिक स्कूल और गौर इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

स्टार्टअप प्रदर्शन और नवाचार

 

आईआईटी मद्रास, आईआईटी दिल्ली, एमिटी विश्वविद्यालय और मारवाहा स्कूल के युवाओं ने अभिनव स्टार्टअप्स प्रदर्शित किए। इनके विचार भारत के आर्थिक विकास को नया आयाम देने वाले थे।

 

सम्मेलन की प्रमुख गतिविधियां

 

अंतर्राष्ट्रीय युवा कौशल दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मेलन के दौरान स्टार्टअप पिच सेशन, उद्योग विशेषज्ञों की पैनल चर्चा, नीति निर्माताओं और निवेशकों से नेटवर्किंग ने युवाओं को नए अवसरों से जोड़ने और नवाचार को प्रोत्साहित करने का कार्य किया।

  • Related Posts

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    गौतम बुद्ध नगर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस…

    Continue reading
    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    • By TN15
    • November 22, 2026
    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित