चोरी की बड़ी वारदात: दिलावरपुर वार्ड 13 में बंद घर से चोरों ने उड़ाए 5 लाख के सामान

संजय श्रीवास्तव 

राजापाकर। वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गोवर्धन वार्ड संख्या 13 में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 5 लाख रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया।

जानकारी के अनुसार, यह वारदात राज किशोर सिंह के घर में हुई। वे अपने बेटे की तबीयत खराब होने के कारण 9 जून से रायगढ़ में हैं, जहां उनका बेटा सूर्यभूषण सिंह उर्फ बिट्टू, जो जिंदल कंपनी में डाटा इंजीनियरिंग ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं, एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। इसी कारण राज किशोर सिंह अपनी पत्नी के साथ रायगढ़ में उसका इलाज करवा रहे थे।

इस बीच 10 जून से 14 जुलाई के बीच के किसी दिन चोरों ने उनके बंद घर के पिछले दरवाजे से प्रवेश कर ताले तोड़े और घर का सामान तहस-नहस कर दिया। चोर घर से सैमसंग एलईडी टीवी, इन्वर्टर, जेवरात और बर्तन सहित अन्य कीमती सामान चुरा ले गए।

घटना की जानकारी 14 जुलाई को विवेक कुमार (राज किशोर के भतीजे) ने फोन के माध्यम से दी, जिसके बाद राज किशोर सिंह 15 जुलाई को घर पहुंचे और पूरे मामले की पुष्टि हुई।

घटना की सूचना मिलने के बाद 112 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। बिदुपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई में जिस तरह से एक लड़की के…

    Continue reading
    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    नीतीश कुमार की आज की बैठक में जेडीयू…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी विधानसभा से पहले 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग

    यूपी विधानसभा से पहले 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग

    नेशनल कन्फेडरेशन की राष्ट्रीय बैठक बोधगया (बिहार) में संपन्न, स्टेट लेवल पर चुनाव संपन्न

    नेशनल कन्फेडरेशन की राष्ट्रीय बैठक बोधगया (बिहार) में संपन्न, स्टेट लेवल पर चुनाव संपन्न

    20 सालों में IIT कैंपस में हुईं इतनी मौतें, पूर्व छात्र ने डेटा जारी कर किया दावा

    20 सालों में IIT कैंपस में हुईं इतनी मौतें, पूर्व छात्र ने डेटा जारी कर किया दावा

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट