बोचहां में छिड़काव कर्मियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

कालाजार उन्मूलन की दिशा में कदम

बोचहां। कालाजार को जड़ से समाप्त करने की दिशा में मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग ने एक अहम पहल की है। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बोचहां में छिड़काव कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण आगामी 21 जुलाई से शुरू होने वाले सघन एस.पी. (सिंथेटिक पायरेथ्रोइड्स) छिड़काव अभियान के पूर्व तैयारियों के तहत आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभात रंजन ने की। इस दौरान छिड़काव कर्मियों को कालाजार उन्मूलन अभियान की सफलता के लिए जरूरी सुरक्षा उपाय, छिड़काव की सही तकनीक, और समुदाय से संवाद के प्रभावी तरीके सिखाए गए। साथ ही उन्हें ‘क्या करें’ और ‘क्या न करें’ की स्पष्ट जानकारी दी गई, जिससे अभियान के दौरान कोई चूक न हो।

इस मौके पर संजय रंजन, आशीष मिश्रा, इफ्तखार खान, निरंजन कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद थे, जिन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इस विशेष प्रशिक्षण से छिड़काव कर्मियों की दक्षता बढ़ेगी और यह अभियान क्षेत्र में कालाजार के प्रसार को रोकने में अहम भूमिका निभाएगा। स्थानीय लोगों में भी जागरूकता बढ़ेगी, जिससे बोचहां को कालाजार मुक्त बनाने का लक्ष्य साकार हो सकेगा।

  • Related Posts

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच सियासी बयानबाजी…

    Continue reading
    बोकारो स्टील प्लांट में आंदोलन :  106 युवकों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, प्रदर्शनकारियों ने गेट को किया बंद

    बोकारो स्टील प्लांट में आंदोलन तेज   बोकारोः…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!