जदयू की बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश

गायघाट। गायघाट प्रखंड के कर्पूरी स्मृति भवन में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष लाल बाबू सहनी ने की। इस अवसर पर पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरे बिहार में एनडीए की जबरदस्त लहर है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने गांधी और लोहिया के सपनों को साकार करते हुए राज्य में ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं।

बैठक में जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा कि गायघाट में संगठन प्रभात किरण के नेतृत्व में मजबूत स्थिति में है और आने वाले विधानसभा चुनाव में जदयू की जीत तय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथों पर दिन-रात मेहनत करें और पार्टी की जीत सुनिश्चित करें।

बैठक में जदयू के कई प्रमुख नेताओं ने भाग लिया और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। इनमें जिलाध्यक्ष राम बाबू कुशवाहा, जिला प्रभारी रॉबिन सिंह, प्रभात किरण, विधानसभा प्रभारी जीतन पटेल, संगठन प्रभारी मनोज कुशवाहा, शंकर सिंह, राम सज्जन राय, हुकुमदेव यादव, राम उदगार राय, लाल मोहन मिश्रा, गौरव गुंजन, युवा नेता मनीष कुमार यादव, मो. नौशाद, सतीश साह, सुधीर सहनी, युवा जदयू अध्यक्ष राजा यादव, छात्र नेता धर्मराज, मीडिया प्रभारी त्रिदेव कुमार, विक्रम कुमार, सरोज मंडल, जयराम यादव आदि शामिल थे।

बैठक के अंत में आगामी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

  • Related Posts

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    जमुई मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव के…

    Continue reading
    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

    बिहार के जमुई में हुई छेड़छाड़ की घटना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

    श्रीराम गार्डन  में प्रतिभा सम्मान 19 वा पुरस्कार वितरण समारोह

    श्रीराम गार्डन  में प्रतिभा सम्मान 19 वा पुरस्कार वितरण समारोह

    SC-ST एक्ट पर SC की अहम टिप्पणी, ‘आरोपी को बचाने के लिए भी…’

    SC-ST एक्ट पर SC की अहम टिप्पणी, ‘आरोपी को बचाने के लिए भी…’

    उत्तर प्रदेश के बंटवारे बयान को बृजभूषण शरण सिंह ने बताया बेतुका

    उत्तर प्रदेश के बंटवारे बयान को बृजभूषण शरण सिंह ने बताया बेतुका