आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश
गायघाट। गायघाट प्रखंड के कर्पूरी स्मृति भवन में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष लाल बाबू सहनी ने की। इस अवसर पर पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरे बिहार में एनडीए की जबरदस्त लहर है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने गांधी और लोहिया के सपनों को साकार करते हुए राज्य में ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं।
बैठक में जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा कि गायघाट में संगठन प्रभात किरण के नेतृत्व में मजबूत स्थिति में है और आने वाले विधानसभा चुनाव में जदयू की जीत तय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथों पर दिन-रात मेहनत करें और पार्टी की जीत सुनिश्चित करें।
बैठक में जदयू के कई प्रमुख नेताओं ने भाग लिया और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। इनमें जिलाध्यक्ष राम बाबू कुशवाहा, जिला प्रभारी रॉबिन सिंह, प्रभात किरण, विधानसभा प्रभारी जीतन पटेल, संगठन प्रभारी मनोज कुशवाहा, शंकर सिंह, राम सज्जन राय, हुकुमदेव यादव, राम उदगार राय, लाल मोहन मिश्रा, गौरव गुंजन, युवा नेता मनीष कुमार यादव, मो. नौशाद, सतीश साह, सुधीर सहनी, युवा जदयू अध्यक्ष राजा यादव, छात्र नेता धर्मराज, मीडिया प्रभारी त्रिदेव कुमार, विक्रम कुमार, सरोज मंडल, जयराम यादव आदि शामिल थे।
बैठक के अंत में आगामी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

