राजगीर में भाजपा की दक्षिण बिहार बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला

प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल बोले – “2025 में बनेगी एनडीए की दो तिहाई बहुमत से सरकार”

राजगीर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने दक्षिण बिहार बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन राजगीर में किया। कार्यशाला में दक्षिण बिहार के 20 जिलों के 102 विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी कार्यकर्ता जुटे।

कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव के बाद बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी और इस बार जनता का समर्थन दो तिहाई बहुमत के साथ मिलेगा।

पत्रकारों से बात करते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा, “भगवान श्रीराम और माता सीता एनडीए की नैया पार लगाएंगे। जनता का विश्वास एनडीए पर है।” उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा, “चुनाव आते ही सभी नेता भगवान की शरण में जाते हैं। तेजस्वी यादव सनातनी हैं, यह अच्छी बात है, लेकिन जनता अब भ्रम में नहीं आने वाली।”

कार्यशाला में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर गहन चर्चा हुई।

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिंह ने भी तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा, “अगर वे सच में भगवान की शरण में जा रहे हैं, तो मतदाता सूची को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम और झूठे बयानों से उन्हें पीछे हट जाना चाहिए। सिर्फ तेजस्वी नहीं, राहुल गांधी को भी श्रीराम की शरण में जाना चाहिए।”

इस कार्यशाला में भाजपा नेताओं ने आने वाले चुनाव में पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मतदाताओं से सीधा संवाद कायम करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच सियासी बयानबाजी…

    Continue reading
    बोकारो स्टील प्लांट में आंदोलन :  106 युवकों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, प्रदर्शनकारियों ने गेट को किया बंद

    बोकारो स्टील प्लांट में आंदोलन तेज   बोकारोः…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!