किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने का संकल्प

भच्छी पैक्स में वार्षिक आमसभा सम्पन्न

 

दरभंगा/बहेड़ी। बहेड़ी प्रखंड अंतर्गत भच्छी गांव स्थित पैक्स गोदाम परिसर में मंगलवार को भव्य रूप से वार्षिक आमसभा सह कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष श्याम बाबू यादव ने की। बैठक में समिति सदस्यों व आमंत्रित अतिथियों ने भाग लिया और किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए।

पैक्स अध्यक्ष श्याम बाबू यादव ने कहा कि किसानों ने जो भरोसा जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता से निभाएंगे। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष के कार्यों की समीक्षा की गई तथा सदस्यों द्वारा सहमति भी दी गई।

समाजसेवी कालीचरण यादव ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं और सुविधाओं का लाभ किसानों तक सही समय पर व पारदर्शिता से पहुँचाना प्राथमिकता है।

 

उपस्थित प्रमुख व्यक्ति:

 

पूर्व सरपंच प्रत्याशी रंजीत कुमार यादव, समाजसेवी कालीचरण यादव, चंद्रवीर यादव, अजीत यादव, दशरथ यादव, शंकर यादव, जगदेव यादव, सीता देवी, फुल कुमारी देवी, विने पासवान, प्रबंधक सिन्टू कुमारी समेत कई ग्रामीणों ने आमसभा में सहभागिता की।

बैठक के अंत में उपस्थित सदस्यों ने किसानों की बेहतरी के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प दोहराया।

  • Related Posts

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार से बातचीत…

    Continue reading
    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट…
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    • By TN15
    • August 8, 2026
    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    • By TN15
    • August 8, 2026
    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

    • By TN15
    • August 8, 2026
    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी