कृष्णा नगर कांग्रेस में बड़ा राजनीतिक भूचाल :  गुरचरण सिंह राजू के निष्कासन के विरोध में इस्तीफों की झड़ी कांग्रेस नेताओं ने फैसले को बताया ‘तानाशाही’

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब कृष्णा नगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री गुरुचरण सिंह राजू को कांग्रेस पार्टी से अचानक निष्कासित कर दिया गया। इस फैसले के विरोध में कृष्णा नगर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री अश्वनी कपूर और गीता कॉलोनी कांग्रेस के लोकप्रिय अध्यक्ष श्री जुगल किशोर ने अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया।

 

 

इन दोनों वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस द्वारा लिए गए इस फैसले को अन्यायपूर्ण और तानाशाही करार देते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से इस निर्णय को तुरंत रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसे समय में जब संगठन को एकजुटता और मजबूती की आवश्यकता है, तब ऐसे जमीनी नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाना कांग्रेस के अस्तित्व पर ही सवाल खड़े कर रहा है।

 

राजू जी का निष्कासन बताया गया तुगलकी फैसला

 

श्री अश्वनी कपूर और श्री जुगल किशोर ने कहा कि श्री गुरुचरण सिंह राजू जी का कांग्रेस पार्टी में योगदान अतुलनीय है। वह बीते चार दशकों से कांग्रेस संगठन की सेवा में जुटे हैं। उनका परिवार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पृष्ठभूमि से जुड़ा रहा है और आज भी यमुना पार के कोने-कोने में कांग्रेस को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही है।

इन नेताओं का कहना है कि जहां राहुल गांधी देश के हर कोने में कांग्रेस की जड़ों को सींचने के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा’, ‘न्याय यात्रा’ जैसी पहल करके मेहनत कर रहे हैं, वहीं दिल्ली में प्रदेश नेतृत्व ऐसे कर्मठ और लोकप्रिय नेता को बिना किसी ठोस कारण के पार्टी से बाहर कर रहा है। इससे कांग्रेस की छवि को गहरा आघात लगा है।

‘राजू जी के निष्कासन से यमुना पार में कांग्रेस होगी खत्म’

इन नेताओं ने चिंता व्यक्त की कि यमुना पार क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का संगठन श्री राजू जी के नेतृत्व में ही सक्रिय रहा है। कांग्रेस की हर गतिविधि, जनकल्याण कार्यक्रम और जनसंवाद में राजू जी सबसे आगे रहते थे। उनका निष्कासन यमुना पार में कांग्रेस की जड़ों को कमजोर कर देगा और पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बुरी तरह टूटेगा।

 

सिख समाज में भी है राजू जी की गहरी पकड़

 

श्री अश्वनी कपूर और श्री जुगल किशोर ने यह भी कहा कि राजू जी दिल्ली के सिख समाज में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं। वह क्षेत्र के हज़ारों परिवारों के सुख-दुख में भागीदार रहे हैं और हमेशा जनता की निस्वार्थ सेवा करते रहे हैं। कांग्रेस जैसी समावेशी पार्टी को ऐसे नेता को बाहर करने से पहले दस बार सोचना चाहिए था।

 

AICC से की निष्कासन रद्द करने की अपील

 

इन नेताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ नेता श्री राहुल गांधी और एआईसीसी अनुशासन समिति के चेयरमैन श्री तारिक अनवर से अपील की है कि इस अन्यायपूर्ण निर्णय को तुरंत वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे समर्पित नेताओं की पार्टी में वापसी से ही दिल्ली में कांग्रेस दोबारा सशक्त बन सकेगी।

नेताओं ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर राजू जी को वापस नहीं लाया गया तो यमुना पार में सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी से मोहभंग कर सकते हैं, जिसका खामियाजा कांग्रेस को आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ सकता है।
“हम पार्टी के सच्चे सिपाही हैं लेकिन पार्टी में सच्चे सिपाहियों का ऐसा अपमान हमें मंजूर नहीं। जब तक राजू जी का निष्कासन रद्द नहीं किया जाएगा, हम अपने पदों पर नहीं लौटेंगे।”

  • Related Posts

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान
    • TN15TN15
    • November 23, 2026

    सूरजपुर और देवला में कामगारों से 1 से…

    Continue reading
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    गौतम बुद्ध नगर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

    • By TN15
    • November 24, 2026
    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    • By TN15
    • November 24, 2026
    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

    • By TN15
    • November 24, 2026
    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…