सपा का पीडीए पर्चा को घर घर पहुंचाने का आह्वान

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक आयोजित

बिजनौर। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर बूथ स्तर तक मेहनत करें ताकि जनपद की आठों विधनसभा सीटों पर सपा का परचम लहरा सके। रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक जिला अध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन की अध्यक्षता एंव जिला महासचिव धनंजय सिंह यादव व डाक्टर रहमान के संयुक्त संचालन में आयोजित हुई। बैठक में छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा व समाजवादी छात्र सभा बिजनौर के नवलियुक्त जिला अध्यक्ष मौहम्मद फैजान प्रधान का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

जिला अध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन ने सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से घर-घर पीडीए पर्चा पहुंचाने की अपील की। कहा है कि हर पदाधिकारी प्रत्येक माह कम से कम पी० डी० ए० के 10 कार्यक्रम करे। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में अधिसूचना जारी हो चुकी है। ग्राम पंचायतो में वोट बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। सपा जिलाध्यक्ष शेख ज़ाकिर हुसैन ने सभी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में प्रत्येक वोटर का वोट बनवाने का काम करें। इसके अलावा उन्होंने विधानसभा अध्यक्षों/नगर अध्यक्षों व प्रकोष्ठों के अध्यक्षों से कहा कि जिन्होंने अपनी कमेटियां नहीं बनायी हैं वे जल्द से जल्द अपनी कमेटियां बनाकर जिला कार्यालय पर जमा करा दें।

उन्होंने सभी विधानसभा अध्यक्षों से कहा कि वह अपनी-अपनी विधानसभा कमेटी की मासिक बैठक हर माह की 5 तारीख को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में करेगें। इसके अलावा सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष अपनी-अपनी मासिक बैठक जिला कार्यालय पर हर माह की 8 वे 9 तारीख को करेगें। जिसमें 8 तारीख को युवजन सभा, लोहिया वाहिनी, यूथ ब्रिगेड, छात्र सभा, व्यापार सभा, महिला सभा, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष अपनी कमेटियों की मासिक बैठक करेगें। हर माह 9 तारीख को अल्पसंख्यक सभा, शिक्षक सभा, बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी, मजदूर सभा, पिछड़ा वर्ग, सांस्कृति प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति, जनजाति प्रकोष्ठ, सैनिक प्रकोष्ठ, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अपनी कमेटियों की बैठक करेगें। सभी नगर अध्यक्ष हर माह किसी भी तारीख को अपनी नगर कमेटी का मासिक बैठक अपने नगर क्षेत्र में करेगें।सभी इसकी सूचना व फोटो जिला कार्यालय को देगें।उन्होंने कहा कि जब तक बूथ मज़बूत नहीं होगा तब तक हम मज़बूत नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनने जा रही है। हम सब एकजुट होकर 2027 में जनपद की आठों विधानसभा सीट सपा को जिताने का काम करें ताकि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश में मुख्यमंत्री बन सकें। बैठक के अंत मे काज़ी जमाल नासिर के छोटे भाई, फुरकान खां की ताई व देवानंद भुयार के दादा जी का पिछले दिनों निधन हो गया था तीनों मृतकों की आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में नजीबाबाद विधायक हाजी तसलीम अहमद, विधायक स्वामी ओमवेश, विधायक राम अवतार सैनी ने भी विचार रखे।

 समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में ये सब रहे मौजूद

बिजनौर सपा द्वारा आयोजित मासिक बैठक में नजीबाबाद विधायक हाजी तसलीम अहमद, विधायक स्वामी ओमवेश, विधायक राम अवतार सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, दीपक सैनी, कपिल गुर्जर, अमित चौहान, प्रभा चौधरी, शमशाद अंसारी, मेराज अहमद, मुअज़्ज़म खां एडवोकेट, हाजी फैसल चौधरी, दारा सिंह, राधा सैनी, उदल सिंह चौहान, शहजाद आलम, महमूद कस्सार, अमित कुमार, अफजल चौधरी, ठाकुर योगेंद्र सिंह, वीरेंद्र प्रधान, मदन सैनी, पंकज अग्रवाल, अयूब अंसारी, सत पाल सिंह, नबील अहमद, डा० शाहबाज, हिलाल बेग, मुदित त्यागी, विपिन यादव, जावेद अख्तर, शाहिद हुसैन, अख्तर अंसारी, हाजी जावेद राईन, मोहम्मद इकबाल, सरफराज अहमद, अब्दुल वहाब, अनवर खां, मंसूब, नईम मकरानी, शेख मौहम्मद ज़ाहिद, शेख मौहम्मद आबिद, बहादुर अंसारी, मनोज राजपूत, चौधरी संसार सिंह, नसीम अहमद, हनी फैसल, मोहम्मद फैजान प्रधान, महमूद कस्सार, मास्टर लईक अहमद, रामचंद्र भुयार, पंकज बिश्नोई एडवोकेट, काशिफ खान, रफीक अहमद, हैदर अली, फरहान खान, शाहनवाज खान, प्रमोद कुमार, भोले, शेख इरशाद, बलराम सैनी, जुल्फिकार कुरैशी, मौहम्मद परवेज, नसीम राणा, आसिफ अली, मौहम्मद शाकिर, लाल सिंह कश्यप, शिव कुमार गोस्वामी, सलीम अहमद, शिव कुमार यादव, जगदीश यादव, शिव कुमार सैनी, अशोक गहलोत, सोनू कश्यप, वसीम अंसारी, शाह आलम अंसारी, फैसल अंसारी, असलम, इरफान, मौहम्मद एहसान, अफजल उल हक, शाहनवाज, चौधरी सतीश कुमार, मुख्तियार सिंह, नरेश बाला, आरिफ, विमलेश चौधरी, कृपा रानी प्रजापति, वसीक अहमद, राज कुमार यादव, मौहम्मद इमरान, मौहम्मद साकिब, सुभाष विश्व कर्मा, मंसाराम सैनी, मौहम्मद साजिद, मुस्तकीम सभासद, डा० जुल्फिकार अली, मौहम्मद नौमान, लियाकत सिद्दीकी, नफीस अंसारी, रशीद मंसूरी, अतीकुर्राहमान, लतीफ कुरैशी, रियाजुद्दीन, अब्दुल शकूर, राज पाल विश्वकर्मा, सुशील कुमार, मौहम्मद यूनुस, मौहम्मद शाकिर, साजिद हुसैन, श्याम बहादुर सिंह, जय प्रकाश सिंह, सुरेश कुमार सैनी, मौहम्मद गुलफाम अंसारी, नासिर प्रधान, जमशेद चौधरी, डॉक्टर कृपाल सैनी, मोहम्मद आफताब व अहमद खिज़र खान आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    दिल्ली जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट करते हुए प्रतिपक्ष…

    Continue reading
    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    जंतर मंतर पर पत्रकारों के लिए गाइडलाइन जारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा