कोविड के चलते क्रिसमस पड़ा फीका, दूर से ही करने पड़े : गिरजाघर के दर्शन

नई दिल्ली| देशभर में आज क्रिसमस का त्यौहार मनाया जा रहा है लेकिन वही कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोने की वजह से बढ़ रहे खतरे के कारण दिल्ली वा कई अन्य राज्यों में श्रद्धालुओं को करना पड़ रहा है, पाबंदियों का सामना । दिल्ली में स्थित पवित्र महागिरजाघर के बाहर सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार शुरू हो गई, लेकिन इजाजत न मिलने का कारण श्रद्धालुओं को मायूस ही घर लौटना पड़ रहा है

चर्च में इजाजत न मिलने के बाद कई श्रद्धालुओं को बाहर से ही दर्शन करने पड़ रहे हैं, नाराजगी भी व्यक्त कर रहे हैं। रामबीर सिंह सुबह चर्च दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि, हम लोग सुबह दर्शन करने आये लेकिन यहां अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। हमें नहीं पता था कि रजिस्ट्रेशन हो रहा है। हम हर रविवार यहां दर्शन करने आते हैं लेकिन आज स्पेशल दिन होने के चलते नहीं जा पा रहे।

दरअसल चर्च में दर्शन करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा, उनमें भी सिर्फ 200 लोगों को ही इजाजत थी, जिन लोगों को इजाजत मिली है सिर्फ वही अंदर चर्च जा पाएंगे। हालांकि श्रद्धालुओं को सिर्फ एक घण्टे ही अंदर रहने की इजाजत है।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने गुरुवार को आदेश जारी कर कहा कि, क्रिसमस वाले दिन चर्च प्रार्थना के लिए खुले रहेंगे। इसके साथ ही दिल्ली में मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च को बंद करने का कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।

क्रिसमस के मौके पर गिरजाघर श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे, बशर्ते धार्मिक स्थलों को कोविड नियमों का पालन करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि वहां भीड़ एकत्रित न हो। इससे पहले आदेश के मुताबिक क्रिसमस और नए साल के जश्न पर पाबंदी लगा दी गई थी।

Related Posts

प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

किसान सभा की जिला कमेटी के सदस्य एवं…

Continue reading
भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने कहा गैस नहीं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

  • By TN15
  • March 17, 2026
होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

  • By TN15
  • March 17, 2026
व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …

  • By TN15
  • March 17, 2026

डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

  • By TN15
  • March 17, 2026
डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

  • By TN15
  • March 16, 2026
प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

  • By TN15
  • March 16, 2026
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा