ख़बर का असर : कीचड़ में गूंजा था जनस्वर, अब सड़क पर दौड़ेगा विकास

संजय श्रीवास्तव  

राजापाकर । जनता की आवाज़ जब संगठित होकर उठती है, तो सिस्टम भी सुनने को मजबूर हो जाता है। ऐसा ही उदाहरण एक बार फिर सामने आया है बखरी बड़ाई पंचायत के वार्ड नंबर 01, सीमा कल्याणपुर दक्षिणी टोला से, जहां बदहाल सड़क पर हुए विरोध प्रदर्शन के कुछ ही दिनों बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

गौरतलब है कि 27 जून को स्थानीय महिला-पुरुषों ने कीचड़ में उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया था, जिसकी रिपोर्ट ख़बर में प्रमुखता से आयी। यह विरोध उस सड़क की दशा को लेकर था, जो अब तक विकास के नाम पर उपेक्षा की मार झेल रही थी। स्थिति इतनी खराब थी कि बरसात में सड़क पूरी तरह दलदल में तब्दील हो जाती थी, और उसी रास्ते पर स्थित दी एसपीएस स्कूल के एक छात्र के फिसलकर घायल हो जाने की घटना ने लोगों का गुस्सा और बढ़ा दिया था।

मुखिया ने लिया संज्ञान, शुरू हुआ कार्य:

विरोध के बाद पंचायत के मुखिया अरशद हुसैन ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित सड़क पहले से ही योजना में है और अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। जनता के दबाव और मीडिया की सक्रियता के बाद अब मिट्टी भराई और जल निकासी का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है।

ग्रामीणों में खुशी की लहर:

जहां कल तक जलजमाव और कीचड़ के कारण रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित थी, वहीं अब सड़क पर निर्माण सामग्री और श्रमिकों की हलचल दिखाई दे रही है। इससे स्थानीय रिंकू देवी, सविता देवी, शैली देवी, पानपरी देवी, जलेश्वर राय, सचित कुमार, संजय राय, चंदन कुमार, प्रदीप राय, उमानाथ राय समेत दर्जनों ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और खुशी जाहिर की है।

यह मामला इस बात का प्रमाण है कि जब आम लोग संगठित होकर आवाज़ उठाते हैं और मीडिया उस आवाज़ को बुलंद करता है, तो बदलाव संभव है। ‘ख़बर का असर’ एक बार फिर साबित हो चुका है।

  • Related Posts

    भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश
    • TN15TN15
    • August 10, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर (Bharat Tiwari Encounter) मामले में…

    Continue reading
    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार से बातचीत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    • By TN15
    • August 10, 2026
    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    • By TN15
    • August 10, 2026
    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    • By TN15
    • August 10, 2026
    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

    • By TN15
    • August 10, 2026
    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

    एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन