मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले ‘पहचान अभियान’ के तहत दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर स्वामी यशवीर महाराज की अगुवाई में हिंदू संगठनों की एक टीम ने ‘पंडित जी वैष्णो ढाबा’ पर चेकिंग की। आरोप है कि इस दौरान कर्मचारियों से आधार कार्ड मांगे गए, और एक कर्मचारी की पैंट उतारकर उसकी धार्मिक पहचान जांचने की कोशिश की गई, जिससे हंगामा मच गया। कर्मचारियों का दावा है कि उनके साथ अभद्रता हुई, जबकि संगठन का कहना है कि ढाबे का नाम हिंदू है, लेकिन मालिक और कर्मचारी मुस्लिम समुदाय से हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। नई मंडी की सीओ रूपाली राय चौधरी ने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच और कार्रवाई की जाएगी। स्वामी यशवीर ने ढाबे का नाम 24 घंटे में बदलने की मांग की, वरना अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है।






