नगीना के सांसद चंद्रशेखर के गांव जाने के विरोध में हुआ था बवाल
प्रयागराज। प्रयागराज के करछना तहसील के इसौटा गांव में हुए बवाल के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 40 से अधिक बाइक सीज की गई हैं। दरअसल नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को गांव जाने से रोकने के विरोध में बवाल हो गया। इस बवाल में तोड़फोड़, आगजनी और पथराव की घटनाएं हुईं।
पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई शुरू की है। सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है। सरकारी संपत्ति के नुकसान की भरपाई भी उपद्रवियों से वसूली जाएगी।






