20 साल से नीतीश का राज फिर भी लालू राज पर फोकस ?

पीएम मोदी ने लालू शासन को दिया जंगलराज करार

नई दिल्ली। बिहार में क्या एनडीए के पास कोई मजबूत मुद्दा नहीं है ? क्या एनडीए लालू प्रसाद के जंगलराज पर यह चुनाव लड़ने जा रहा है ? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो लालू शासन को जंगलराज करार दे रहे हैं। अब पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शुक्रवार को बिहार के सिवान में एक रैली में बिहार शासन को जंगलराज करार दिया है। पीएम मोदी ने राजद और कांग्रेस दोनों पर  जमकर निशाना साधा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजे और लालटेन के शिकंजे ने बिहार को पलायन का प्रतीक बना दिया था।

उन्होंने लालू प्रसाद यादव के शासनकाल को जंगलराज कहते हुए कहा कि बिहार में माफिया राज, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और खराब इंफ्रास्ट्रक्चर ने राज्य को बर्बाद कर दिया। मोदी ने कहा कि राजद-कांग्रेस की सरकारों ने बिहार के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई और गरीबी को दुर्भाग्य बना दिया। उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार द्वारा बिहार को विकास की राह पर लाने का दावा किया और जनता से सतर्क रहकर “जंगलराज” वालों को सत्ता से दूर रखने की अपील की।
ऐसे में प्रश्न उठता है कि लालू प्रसाद के शासनकाल को जंगलराज करार देकर ही नीतीश कुमार 20 साल से बिहार पर राज कर रहे हैं। क्या इन चुनाव में एनडीए का लालू शासन को जंगलराज करार देने और लोगों से आरजेडी को वोट न करने  की अपील काम आएगी ?
  • Related Posts

    पुलिस कमिश्नर के ठोस आश्वासन के बाद वार्ता संपन्न होने तक किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन स्थगित
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    किसानों की गिरफ्तारी के बाद जेल से ही…

    Continue reading
    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    ग्रेटर नोएडा । किसान संघर्ष मोर्चा, गौतम बुद्ध नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

    • By TN15
    • August 18, 2026
    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

    वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!

    • By TN15
    • August 18, 2026
    वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!

    भारतीय सोशलिस्ट मंच के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन

    • By TN15
    • August 18, 2026
    भारतीय सोशलिस्ट मंच के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन

    पुलिस कमिश्नर के ठोस आश्वासन के बाद वार्ता संपन्न होने तक किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन स्थगित

    • By TN15
    • August 18, 2026
    पुलिस कमिश्नर के ठोस आश्वासन के बाद वार्ता संपन्न होने तक किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन स्थगित

    प्रकृति ही हमारी शान है ..

    • By TN15
    • August 18, 2026
    प्रकृति ही हमारी शान है ..

    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

    • By TN15
    • August 17, 2026
    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा