पीएम मोदी ने लालू शासन को दिया जंगलराज करार
नई दिल्ली। बिहार में क्या एनडीए के पास कोई मजबूत मुद्दा नहीं है ? क्या एनडीए लालू प्रसाद के जंगलराज पर यह चुनाव लड़ने जा रहा है ? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो लालू शासन को जंगलराज करार दे रहे हैं। अब पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शुक्रवार को बिहार के सिवान में एक रैली में बिहार शासन को जंगलराज करार दिया है। पीएम मोदी ने राजद और कांग्रेस दोनों पर जमकर निशाना साधा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजे और लालटेन के शिकंजे ने बिहार को पलायन का प्रतीक बना दिया था।
उन्होंने लालू प्रसाद यादव के शासनकाल को जंगलराज कहते हुए कहा कि बिहार में माफिया राज, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और खराब इंफ्रास्ट्रक्चर ने राज्य को बर्बाद कर दिया। मोदी ने कहा कि राजद-कांग्रेस की सरकारों ने बिहार के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई और गरीबी को दुर्भाग्य बना दिया। उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार द्वारा बिहार को विकास की राह पर लाने का दावा किया और जनता से सतर्क रहकर “जंगलराज” वालों को सत्ता से दूर रखने की अपील की।
ऐसे में प्रश्न उठता है कि लालू प्रसाद के शासनकाल को जंगलराज करार देकर ही नीतीश कुमार 20 साल से बिहार पर राज कर रहे हैं। क्या इन चुनाव में एनडीए का लालू शासन को जंगलराज करार देने और लोगों से आरजेडी को वोट न करने की अपील काम आएगी ?

