आंदोलनरत बीएचईएल के कर्मचारियों के समर्थन में सीटू 25 जून को कम्पनी पर करेगी महापंचायत

नोएडा। मैसर्स- भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड प्लॉट नंबर- 25, बीएचईएल सदन फिल्म सिटी सेक्टर- 16 ए, नोएडा पर पिछले दो माह से आंदोलनरत कर्मचारियों के समर्थन में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन “सीटू” ने 23 जून 2025 को दोपहर 3:00 से कंपनी के गेट नंबर- 1 के समक्ष महापंचायत करने का निर्णय कर्मचारियों की आम सभा कर लिया। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि इसके बाद भी श्रमिकों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संस्थान पर लागू केंद्रीय वेतनमान को लागू करवाने व गैर कानूनी तरीके से कार्य से रोके गए 17 श्रमिकों को कार्य पर बहाली की मांग पर दिनांक:- 01-07- 2025 से 03-07-2025 तक तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी।

बैठक की जानकारी देते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि संस्थान पर लागू केंद्रीय वेतनमान और श्रम कानूनों के तहत मिलने वाली सुविधाओं की मांग करने पर बीएचईएल कंपनी प्रबंधकों ने 17 कर्मचारियों को गैर कानूनी तरीके से नौकरी से निकाल दिया जिसके खिलाफ 23 अप्रैल 2025 से कंपनी पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा है जो आज 13 जून 2025 को भी जारी रहा वही आज कर्मचारियों की सभा कर आंदोलन की तेज करने की रूपरेखा बनाई गई जिसके तहत 23 जून को कंपनी के गेट पर महापंचायत की जाएगी जिसे सीटू के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व राज्यसभा सांसद कामरेड तपन सेन सहित दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न मजदूर यूनियनों और महिला व किसान संगठनों के नेतागण संबोधित करेंगे।

बैठक व धरना-प्रदर्शन को सीटू दिल्ली एनसीआर राज्य कमेटी के महासचिव कामरेड पीवी अनियन, सीटू जिला महासचिव रामसागर, जिला अध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, सचिव मुकेश कुमार राघव, श्रमिक प्रतिनिधि सुरेंद्र, रणजीत सिंह, मनमोहन सागर आदि ने संबोधित किया।

  • Related Posts

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), जिला कमेटी गाजियाबाद…

    Continue reading
    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    आज किसान संघर्ष मोर्चा के तीनों घटक संगठनों—किसान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया, बागी सांसदों को बताया ‘एहसान फरामोश और बिकाऊ’

    • By TN15
    • June 19, 2026
    ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया, बागी सांसदों को बताया ‘एहसान फरामोश और बिकाऊ’

    शिवसेना (UBT) में टूट के बाद संजय राउत का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस के साथ काम करने वाली क्षेत्रीय पार्टी…’

    • By TN15
    • June 19, 2026
    शिवसेना (UBT) में टूट के बाद संजय राउत का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस के साथ काम करने वाली क्षेत्रीय पार्टी…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    • By TN15
    • June 19, 2026
    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    • By TN15
    • June 19, 2026
    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

    • By TN15
    • June 19, 2026
    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!