एक पेड़ मां के नाम जन अभियान की बिजनौर नगर पालिका ने की शुरुआत , चेयरमैन व ईओ ने सभासदों के साथ मिलकर किया वृक्षारोपण

बिजनौर । विश्व पर्यावरण दिवस पर बिजनौर नगर पालिका परिषद ने वृक्षारोपण जन अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सिंह व अधिशासी अधिकारी विकास कुमार ने पालिका कर्मचारियों व सभासदों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नगर पालिका परिषद ने नगर के नजीबाबाद मार्ग पर वृक्षारोपण किया, वृक्षारोपण जन अभियान की शुरुआत करते हुए नगर पालिका परिषद ने पेड़ लगाने के साथ उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाये। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में 35 करोड़ पौधों का रोपण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित है,इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए नगर पालिका हर संभव सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम” एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। इस अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ बीरबल सिंह, सभासद घनश्याम गुप्ता , अमित कुमार,संजय बिश्नोई , राजवीर सिंह, अवर अभियंता सिविल यशवंत सिंह , जलकल अभियंता गौरव शर्मा,सफाई निरीक्षक गोविंद चौधरी, कर निरीक्षक सुंदर लाल,अभिनव सिंह मौजूद रहे।

  • Related Posts

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

    आगरा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया