गुरुग्राम कल्चरल फोरम के तत्वावधान में मनी ओज पुरोधा डॉ. सारस्वत मोहन मनीषी के जन्म की हीरक जयंती

बेस्टेक संस्कृति सेक्टर 92 गुरुग्राम में कल गुरुग्राम कल्चरल फोरम ने डॉ सारस्वत मोहन मनीषी के सम्मान में शानदार भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कवि गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें नृत्य कला बच्चों की प्रस्तुति गीत संगीत सहित नामचीन स्थानीय कवियों ने अपनी हास्य-व्यंग ओज शृंगार की रचनाओं से समाँ बांध दिया।अवसर था वरिष्ठ राष्ट्रवादी कवि साहित्यकार प्रो डॉ सारस्वत मोहन मनीषी द्वारा जीवनकाल के 75 वर्ष पूर्ण करने का।साथ ही मनीषी जी और उनकी धर्मपत्नी शशि जी की सालगिरह का भी अवसर रहा।गुरुग्राम कल्चरल फोरम के संस्थापक कवि लेखक चिंतक के सी गर्ग की टीम ने मिलकर ये आयोजन किया जिसमें 70 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही।धन्या नायर की टीम का ग्रुप डांस, गौरव के बच्चों की ड्रम ढोल प्रस्तुति,दिनेश गुप्ता व रेखा गुप्ता का युगल गीत,तीन वरिष्ठ नागरिकों का सामूहिक नृत्य-गान और बीच-बीच में वरिष्ठ कविगण डॉ अशोक बत्रा,राजपाल यादव,वीणा अग्रवाल,हरिंद्र यादव,डॉ कृष्णा आर्या,सुशीला यादव,के सी गर्ग,सीमा गर्ग,डॉली अग्रवाल एवं अंशुल दीवान द्वारा शानदार काव्य प्रस्तुतियों ने क्लब हाउस को तालियों की

गड़गड़ाहट से गुंजियामान रखा

डॉ मनीषी जी ने अपने सदाबहार अंदाज़ में ओज प्रस्तुतियाँ देते हुए अपने वक्तव्य में संस्था का आभार प्रकट किया साथ ही आशीर्वाद देते हुए कहा कि गुरुग्राम कल्चरल फोरम का भविष्य अत्यंत उज्जवल है।आने वाले समय में ये गुरुग्राम ही नहीं दिल्ली एनसीआर और देश की एक अनूठी साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था बनने वाली है।वरिष्ठ कवि राजपाल यादव ने कहा कि उन्होंने इस संस्था के उज्जवल भविष्य का अंदाज़ा प्रथम गोष्ठी में ही लगा लिया था।के सी गर्ग सीमा गर्ग डॉ जे पी गोयल धन्या नायर गौरव विकास दिनेश-रेखा गुप्ता और अनेक अन्य जैसी सशक्त टीम संस्था को आगे बढ़ाने में लगी है।संचालन सीमा गर्ग एवं सीमा विज ने मिलकर किया।सभी उपस्थित लोगों ने डॉ मनीषी जी व शशि जी को बधाइयाँ शुभकामनाएँ प्रेषित की।

  • Related Posts

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, SIR…

    Continue reading
    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    ग्रेटर नोएडा । आज सेक्टर-144 स्थित पेमे चौहान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!