गुजरात सरकार ने कक्षा 9 से 12 तक की परीक्षा 1 पखवाड़े के लिए स्थगित की

गांधीनगर | गुजरात सरकार ने बुधवार को शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) द्वारा अनुमोदित स्कूलों के छात्रों के लिए होने वाली कक्षा 9 से 12 की प्रारंभिक परीक्षा, कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा, व्यावहारिक परीक्षा और कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षा एक पखवाड़े तक स्थगित कर दी है। राज्य सरकार ने कहा कि पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए पर्याप्त समय देने और कक्षा 10 और 12 के छात्रों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए अधिक समय देने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

नए शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 9 से 12 की प्रारंभिक परीक्षा की तिथि 27 जनवरी से 4 फरवरी के बजाय 10 से 18 फरवरी होगी। इसी तरह कक्षा 9 के लिए ‘प्रखरता शोध’ परीक्षा की तिथि 22 फरवरी होगी। स्कूल स्तर पर 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथि 9 से 11 फरवरी के स्थान पर 24 से 26 फरवरी तक होगी। कक्षा 12वीं की साइंस स्ट्रीम की प्रायोगिक परीक्षा 14 से 23 फरवरी के बजाय 2 मार्च से 12 मार्च तक होगी।

इसी तरह कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा 28 मार्च से 14 अप्रैल के बजाय 14 से 30 मार्च तक होगी। कक्षा 9 से 11 की वार्षिक परीक्षा 11 से 21 के बजाय 21 से 30 अप्रैल तक होगी।

ग्रीष्म अवकाश 2 मई से 5 जून के बजाय 9 मई से 12 जून तक रहेगा। अगला शैक्षणिक वर्ष 2022-23 6 जून के बजाय 13 जून से शुरू होगा।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर की शख्स हत्या, बवाल, भड़के पप्पू यादव
  • TN15TN15
  • March 18, 2026

मुजफ्फरपुर में पुलिस और ग्रामीणों के बीच मंगलवार…

Continue reading
युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …
  • TN15TN15
  • March 17, 2026

युद्ध नहीं, शांति चाहिए” विषय पर एक हस्ताक्षर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

  • By TN15
  • March 18, 2026
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

  • By TN15
  • March 18, 2026
ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

  • By TN15
  • March 18, 2026
आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

  • By TN15
  • March 18, 2026
पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

  • By TN15
  • March 18, 2026
22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

  • By TN15
  • March 18, 2026
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज