कुंदन कुमार सिन्हा की स्मृति में शोक सभा का आयोजन

जमालपुर। सरस्वती विद्या मंदिर, दौलतपुर, जमालपुर के पूर्व सचिव एवं विद्या भारती परिवार के समर्पित कार्यकर्ता स्वर्गीय कुंदन कुमार सिन्हा का निधन बीमारी से दिल्ली के अस्पताल में हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही विद्यालय परिवार में शोक की लहर फैल गई। दिवंगत आत्मा की शांति को लेकर विद्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा में विद्यालय परिवार एवं विद्या भारती के अनेक पदाधिकारियों ने उनकी स्मृतियों को साझा किया एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
शोक सभा की शुरुआत दो मिनट के मौन श्रद्धांजलि से हुई, तत्पश्चात पुष्पार्पण कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. कमल किशोर सिन्हा ने उनके बहुमूल्य योगदान की चर्चा करते हुए बताया कि बैंक की नौकरी की नौकरी करते हुए उन्होंने विद्यालय निर्माण और विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका समर्पण प्रेरणादायक था।
विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव चंद्रशेखर खेतान ने कहा कि उनका स्वभाव अत्यंत मृदुल एवं सहज था। विद्यालय के विकास में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।”
कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि उनमें नेतृत्व का विशेष गुण था, वे सभी को जोड़कर रखते थे तथा उनका व्यवहार अत्यंत मित्रवत था।
आचार्य संजय कुमार ठाकुर ने कहा कि विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं उन्हें मंत्री आचार्य जी के नाम से पुकारते थे। अब वे हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी स्मृतियाँ और कार्यशैली हम सभी को प्रेरित करती रहेंगी। उन्होंने 1995 से विद्या भारती से जुड़कर विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
समस्त विद्यालय परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की एवं उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्या भारती के अखिल भारतीय मंत्री डा0 कमल किशोर सिन्हा, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के संक्षक बीरेंद्र मंडल, अध्यक्ष डॉ. बच्चन सिंह, उपाध्यक्ष रतन घोष, सचिव चंद्रशेखर खेतान, कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह, सदस्या शोभा निशू, समाजसेवी शंकर सिंह, जिला निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, सेवा कार्य प्रमुख गंगा चौधरी, प्रधानाचार्य छठु साह, उपप्रधानाचार्य संतोष कुमार सहित विद्यालय के सभी आचार्य-आचार्या एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    • By TN15
    • November 19, 2026
    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    • By TN15
    • November 19, 2026
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    • By TN15
    • November 19, 2026
    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026