निर्माणाधीन करनाल रिंग रोड पर इंटर चेंज मार्ग बनाये जाने की मांग को लेकर डी सी को सौंपा ज्ञापन

ग्रामीणों ने भाकियू के बैनर तले डीसी से की मुलाक़ात
ग्रामीणों ने प्रशासन को 72 घंटे का दिया अल्टीमेटम

करनाल, (विसु) : निर्माणाधीन करनाल रिंग रोड पर इंटर चेंज मार्ग न बनाए जाने ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले 12 सेक्टर स्थित लघु सचिवालय में डीसी उत्तम सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। ग्रामीणों ने प्रशाशन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। किसानों अपनी मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलित ग्रामीणों ने नारे लगाकर अपनी आवाज को बुलंद किया। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 3 दिन के अंदर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन के दौरान गांव सुहाना के पास चल रहे निर्माण कार्य को रोकना भी पड़ा तो सभी ग्रामीण इकट्ठा होकर निर्माण कार्य को रोकने के लिए मजबूर हो जाएंगे। जिसकी सीधे-सीधे प्रशासन व कंपनी की जिम्मेदारी होगी। इस दौरान भाकियू संगठन सचिव श्याम सिंह मान, कोर कमेटी चेयरमेन यशपाल राणा, उत्तर हरियाणा प्रभारी महताब कादियान, महासचिव भूपिंदर सिंह लाडी विशेष रूप सेड मौजूद थे।

भाकियू के जिला प्रधान सुरेन्द्र घुम्मन ने कहा कि जो कुटेल से गांव दादुपुर खुर्द तक रिंग रोड बनाया जा रहा है उसके प्वाईंट न. 18+00 किलोमीटर पर इंटर चेंज मार्ग नही बनाया जा रहा है। जबकि प्वाईंट न. 18+00 पर इंटर चेंज मार्ग बनाए जाने की मांग की जा रही है। शेखपुरा व सोहाना गांव से होते हुए यह सडक़ रसूल पुर कलां तक पहुंचती है। इसलिए यहां पर इंटर चेंज मार्ग बनाए जाने की जरूरत है। नहीं तो कई गांव के ग्रामीणों को दिल्ली व चंडीगढ़ मार्ग तक जाने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जरूरी हुआ तो मजबूरी वंश रिंग रोड के निर्माण कार्य को रोकना पड़ा तो अपने कदम पीछे नहीं हटाएगें। इसलिए इस संबंध में आज जिला उपायुक्त उत्तम सिंह से भेंट करके यह मांग उठाई गई है। यदि 72 घंटे में उनकी मांग का उचित समाधान नही किया गया तो ग्रामीण भाकियू के बैनर तले आन्दोलन करने पर मजबूर होंगे। आन्दोलन के दौरान किसी भी प्रकार के होने वाले नुक्सान की जिम्मेदारी निर्माण करने वाली कम्पनी व हरियाणा सरकार की होगी। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता सुरेंद्र सागवान ने डीसी से भेंट करने के बाद पत्रकारों को बताया कि डीसी उत्तम सिंह ने ग्रामीणों की बातों को ध्यान से सुनते हुए कहा कि जल्द ही निर्माण कंपनी के अधिकारियों के साथ भा कि यू के प्रतिनिधि मंडल से बातचीत करवाई जाएगी और जल्द ही इस समस्या का समाधान करवाया जाएगा।

इस अवसर पर प्रवक्ता सुरेन्द्र सांगवान, घरौंडा ब्लाक प्रधान धनेतर राणा, निसिंग खंड प्रधान जोगिंदर बस्तली, सतबीर सिंह, महासचिव राजेंद्र राणा, किसान नेता नेकी राम, राज कुमार नौतना, सूरज लाठर, अशोक फुसगढ, वेद प्रकाश कश्यप, कृष्ण शर्मा, जगबीर मान, बिट्टू, ब्रिज पाल शर्मा, कविन्द्र, चाँदवीर, बबलू सुहाना व सतिंदर सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

  • Related Posts

    सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत
    • TN15TN15
    • August 13, 2026

    युवाओं को वैश्विक समस्याओं के प्रति संवेदनशील होना…

    Continue reading
    संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा व अखिल भारतीय किसान सभा का जिलाधिकारी कार्यालय पर जेल भरो आंदोलन
    • TN15TN15
    • August 10, 2026

    ग्रेटर नोएडा । केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (INTUC, AITUC,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत

    • By TN15
    • August 13, 2026
    सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत

    वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान

    • By TN15
    • August 13, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान

    ‘जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो…’, राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे

    • By TN15
    • August 13, 2026
    ‘जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो…’, राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे

    बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?

    • By TN15
    • August 13, 2026
    बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?

    बांग्लादेश की छाती के पास से दौड़ेंगी भारतीय ट्रेन, चिकन नेक कॉरिडोर से चौथी रेलवे लाइन को भी मंजूरी

    • By TN15
    • August 13, 2026
    बांग्लादेश की छाती के पास से दौड़ेंगी भारतीय ट्रेन, चिकन नेक कॉरिडोर से चौथी रेलवे लाइन को भी मंजूरी

    UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- ‘बिहार, महाराष्ट्र में देखा…’

    • By TN15
    • August 13, 2026
    UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- ‘बिहार, महाराष्ट्र में देखा…’