निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने वार्ड 10 व 12 में विकास कार्यों तथा जलभराव की संभावित जगहों का किया निरीक्षण

विकास कार्यों में गुणवत्ता तथा जल निकासी के उचित प्रबंध करने के दिए निर्देश

करनाल, (विसु)। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बुधवार को शहर के वार्ड 10 व 12 में चल रहे विकास कार्यों तथा जलभराव की संभावित जगहों का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यकारी अभियंता मोनिका शर्मा, सलाहकार महीपाल सिंह, कनिष्ठï अभियंता तथा सफाई निरीक्षक मौजूद रहे।
निगमायुक्त ने सबसे पहले वार्ड 10 के सेक्टर-13 का निरीक्षण कर किए जा रहे रिलेयिंग कार्य का निरीक्षण किया। मौके पर लेबर की संख्या कम मिलने पर सम्बंधित एजेंसी को नोटिस जारी करने के निगमायुक्त ने निर्देश दिए। बता दें कि सेक्टर-13 स्थित शांति देवी मैमोरियल अस्पताल से डिवाईडिंग रोड तक बरसाती पानी निकासी के लिए बड़ी पाईप लाईन डाली गई थी। इसके पश्चात बर्म को दोबारा सही किया जाना था। इसके लिए बर्म का लेवल दुरूस्त कर उस पर इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक लगाए जाने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य पर अनुमानित 17 लाख 32 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
इसके पश्चात उन्होंने सेक्टर-13 में ही गीता मंदिर व मार्किट क्षेत्र के समीप जलभराव की संभावित जगहों का निरीक्षण किया। उन्होंने निगम अभियंताओं को इनका उचित समाधान निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर मौजूद सफाई निरीक्षकों को भी निर्देश दिए कि स्टोरम वाटर ड्रेन व रोड गली के आस-पास सफाई रखी जाए। उन्होंने कहा कि शहर में जितनी भी जलभराव की जगहें हैं, सभी जगह प्रबंध किए जाएं। उन्होंने स्पष्टï किया कि शहर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए, इसके लिए जो भी कार्य किए जाने हैं, उन्हें समय रहते पूरा किया जाए।
इसके बाद उन्होंने वार्ड नम्बर 12 में दयाल सिंह स्कूल के आगे सडक़ के नवीनीकरण कार्य का निरीक्षण किया। मास्टिक एस्फाल्ट तकनीक से सडक़ को सुदृढ़ किया जा रहा है। निगमायुक्त ने पैदल चलकर किए गए कार्य को देखा और सडक़ की उचित कॉम्पैक्शन, ग्रेडिंग व मिक्सिंग कराने के निगम अभियंताओं का निर्देश दिए। उन्होंने सडक़ के सैम्पल टैस्ट करवाने को भी कहा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा।
इसके पश्चात उन्होंने रेलवे रोड़ स्थित चमन गार्डन क्षेत्र का दौरा कर कुछ समय पहले हुए सडक़ सुदृढ़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। सडक़ को देखकर उन्होंने अपनी संतुष्टिï जाहिर की। उन्होंने कहा कि सडक़ पर जलभराव न हो, इसकी उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने जानकारी देते बताया कि चमन गार्डन की सडक़, दयाल सिंह स्कूल सडक़ तथा करनाल क्लब से कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज तक सडक़ का सुदृढ़ीकरण किया जाना है। चमन गार्डन सडक़ का कार्य हो चुका है। इन तीनों सडक़ों पर अनुमानित 51 लाख रुपये की राशि व्यय की जाएगी। उन्होंने बताया कि करनाल क्लब वाली सडक़ का सुदृढ़ीकरण कार्य आगामी शनिवार या रविवार से प्रारम्भ कर दिया जाएगा।

  • Related Posts

    संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा व अखिल भारतीय किसान सभा का जिलाधिकारी कार्यालय पर जेल भरो आंदोलन
    • TN15TN15
    • August 10, 2026

    ग्रेटर नोएडा । केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (INTUC, AITUC,…

    Continue reading
    ‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं…’, IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को जीवन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन में कहां थी एबीवीपी और झारखंड में कहां है एनएसयूआई ?

    • By TN15
    • August 11, 2026
    दिल्ली जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन में कहां थी एबीवीपी और झारखंड में कहां है एनएसयूआई ?

    Indian Politics: प्रशांत किशोर, थलपति विजय और अन्नामलाई ने जाने-अनजाने कर दिया ये बड़ा काम, बीजेपी-कांग्रेस से एकदम अलग

    • By TN15
    • August 11, 2026
    Indian Politics: प्रशांत किशोर, थलपति विजय और अन्नामलाई ने जाने-अनजाने कर दिया ये बड़ा काम, बीजेपी-कांग्रेस से एकदम अलग

    प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे

    • By TN15
    • August 11, 2026
    प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे

    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    • By TN15
    • August 10, 2026
    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    • By TN15
    • August 10, 2026
    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    • By TN15
    • August 10, 2026
    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…