अध्यापक महिन्द्र खेड़ा ने 23 जरूरतमंद बच्चों को स्कूल वर्दियां उपहार स्वरूप भेंट की

इन्द्री (सुनील शर्मा)
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल इन्द्री में कार्यरत समाजसेवी एवं पर्यावरण मित्र अध्यापक महिंद्र कुमार खेड़ा ने अपने निजी कोष व सामाजिक सहयोग से स्कूल के 23 बच्चों को स्कूल वर्दी देकर उन्हें निरंतर स्कूल में आने के लिए प्रेरित किया। स्कूल में आयोजित लघु कार्यक्रम में बच्चों से बातचीत करते हुए महेंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य जीवन अधूरा है। उन्होंने कहा कि कुदरत ने सभी को दो आंखें दी है लेकिन शिक्षा व्यक्ति को तीसरी आंख देकर उसे सही मायनों में इंसान बनाती है और उसे जीवन जीने का उद्देश्य प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि स्कूल में सभी को एक समान शिक्षा दी जाती है, परंतु कई बार आर्थिक अभाव के कारण कई बच्चे मानसिक दबाव में रहते हैं और उन्हें तमाम सुविधाओं से वंचित रहकर शिक्षा हासिल करनी पड़ती है।

उन्होंने कहा कि अध्यापक राष्ट्र निर्माता कहलाता है। इसलिए उसका दायित्व बनता है कि वह स्कूल के बच्चों को उनका अभिभावक मानकर उनके सुख सुविधाओं का ख्याल रखे, और बच्चों के मन पर पड़ने वाले कुप्रभाव को समझ कर उन्हें दूर करने का प्रयास करें। उन्होंने बताया कि उन्होंने फेसबुक के माध्यम से बच्चों की समस्या को उजागर किया तो समाज सेवी जयप्रकाश चौधरी और पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, करनाल राजपाल चौधरी ने समस्या के निराकरण में अपना सहयोग भेजा। महेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने 23 बच्चों के लिए वर्दी खरीद कर उन्हें उपहारस्वरूप भेंट की है । स्कूल अध्यापक सुरेश ग्रोवर, पुनीत कुमार, शमशेर सिंह, जय कौर, सुमन बाला, सरोज व संजीव कुमार ने अध्यापक महिंद्र कुमार खेड़ा के इस कार्य की प्रशंसा की ।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    ‘पहले अपना टिकट पक्का कराएं’, अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार

    ‘पहले अपना टिकट पक्का कराएं’, अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार