जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर किया प्रचार वाहन को रवाना

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार 10 मई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष देवराज त्रिपाठी एवं कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संदीप कुमार ने मंगलवार को न्यायालय परिसर से एक दर्जन प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए। प्रचार वाहन शहर एवं सुदूर गांवों में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। प्राधिकार के सचिव सह सब जज 6 श्वेता सिंह ने कही कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलता को लेकर प्रचार के सभी माध्यमों के अलावे प्रखंड स्तर पर विधिक जागरकता शिविर लगा कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सुलह योग्य दीवानी व फौजदारी , चेक बाउंस, राजस्व, मोटर वाहन दुर्घटना दावा, बैंक ऋण, वन, माप तौल, श्रमिक वाद, पारिवारिक विवाद सहित अन्य सुलहनीय मामलों का निस्तारण किया जाएगा। मौके पर न्यायाधीश मुकुंद कुमार, अवधेश कुमार, दुष्यंत कुमार, ब्रजेश कुमार, राज विजय सिंह, ऋचा भार्गव, गौरव सिंह, तौसीफुल हक अंसारी, श्रीनिवास शर्मा,एलडीएम राजेंद्र कुमार पाण्डेय, सहायक प्रबंधक पुष्पेंद्र कुमार सिंह, प्रबंधक संजीत कुमार, मुख्य प्रबंधक संकेत कुमार नायक, डिप्टी चीफ एल ए डी सी रामविनय मिश्रा, सहायक एल ए डी सी आर्यदेव, मो. शहाबुद्दीन, अपर लोक अभियोजक दीपक पटेल, साधुशरण सिंह, राजेश कुमार अरुणेश कुमार, कृष्णा साह, निरंजन सिंह सहित अन्य न्यायाधीश, अधिवक्ता एवं न्यायालय कर्मी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप