साप्ताहिक बाजार प्रदर्शनी मैदान पर ही लगेगा, रामलीला मैदान व काजीपाड़ा में बाजार लगाए जाने के प्रार्थना पत्रों को किया गया निरस्त

पथ विक्रेता शिकायत निवारण समिति ने सुनवाई के बाद सुनाया फैसला

बिजनौर । पथ विक्रेता शिकायत निवारण समिति ने प्रदर्शनी मैदान में लगाए जा रहे सप्ताहिक बाजार को दोष रहित व विधि सम्मत माना है,समिति ने मोहल्ला काजीपाड़ा और रामलीला मैदान पर लगाए जाने के प्रार्थना पत्रों को निरस्त कर दिया,इस आशय का निर्णय समिति के अध्यक्ष रिटायर्ड जज मोहम्मद आदिल,सदस्य मुनीश त्यागी व संध्या रस्तोगी ने सुनवाई के बाद सामूहिक रूप से लिया।
बिजनौर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में मोहल्ला काजीपाड़ा और रामलीला मैदान में साप्ताहिक बाजार लगता था,स्थानीय लोगों की शिकायत पर दोनों बाजार प्रदर्शनी मैदान में स्थानांतरित करने का जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया,जिसपर
10 दिसंबर 2023 को दोनों बाजार प्रदर्शनी मैदान पर स्थानांतरित कर दिए गए। बाजार स्थानांतरित किए जाने पर पथ विक्रेताओं की ओर से परवेज अख्तर , मोहम्मद यूसुफ व असलम अंसारी ने पथ विक्रेता शिकायत निवारण समिति के सामने अपना पक्ष रखा, समिति ने दो बार सुनवाई कर पथ विक्रेताओं की समस्या को सुना और रामलीला मैदान व काजीपाड़ा का दौरा किया।
सुनवाई के बाद समिति ने प्रदर्शनी मैदान में स्थानांतरित किए गए मोहल्ला काजीपाड़ा व रामलीला के बाजार के जिलाधिकारी के निर्णय को दोष रहित व विधि के प्रावधानों के अनुसार माना । समिति ने पथ विक्रेताओं की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्रों को निरस्त कर दिया। इस संबंध में नगर पालिका परिषद बिजनौर के अधिशासी अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि साप्ताहिक बाजार अब नियमित रूप से प्रदर्शनी मैदान में ही रविवार अवकाश के दिन लगा करेगा।

  • Related Posts

    आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने…

    Continue reading
    ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा – गाड़ी पलटने से सरकार बच गई
    • TN15TN15
    • August 5, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित ब्राह्मण…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गांधी का ‘करो या मरो’ एलान: दिल्ली दहक उठी!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    गांधी का ‘करो या मरो’ एलान: दिल्ली दहक उठी!

    जेन ज़ी का विद्रोह और उदारीकरणोत्तर सामाजिक अनुबंध का संकट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    जेन ज़ी का विद्रोह और उदारीकरणोत्तर सामाजिक अनुबंध का संकट

    कारपोरेट घरानों के ताबेदारों के खिलाफ सोशलिस्टों की ललकार!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    कारपोरेट घरानों के ताबेदारों के खिलाफ सोशलिस्टों की ललकार!

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    • By TN15
    • August 7, 2026
    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    • By TN15
    • August 7, 2026
    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?