ननिहाल से लौट रही बच्ची की बस की ठोकर से मौत

-पिता गंभीर रूप से हुए घायल
-घर में मचा कोहराम

पीपराकोठी। लखौरा मजीरवा अपने ननिहाल से पिता के साथ बाइक से लौट रही वीरछपरा की एक बच्ची की मौत बस की ठोकर से मोतिहारी एनएच पर डॉ मंजर नसीम हॉस्पिटल के समीप हो गई। बच्ची लालबाबु उर्फ सफीउल्लाह की 14 वर्षीय पुत्री तरन्नुम खातून बताई जाती है। दुर्घटना में पिता भी गंभीर रूप से घायल गए। जिनका इलाज एक निजी अस्पताल में घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। बस किसी निजी स्कूल का बताया गया है।

बताया जाता है कि बच्ची लखौरा के मजिरवा अपने मौसी की शादी से पिता के साथ लौट रही थी। एनएच पर ज्यों ही बाइक डॉ नसीम हॉस्पिटल के समीप पिता व पुत्री बाइक के पहुंचे तभी सामने से आ रही स्कूल बस ठोकर मार दिया। जिसमें बच्ची की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। वहीं पिता सौफीउल्लाह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद एनएच पर आवागमन कुछ देर के लिए बंद रहा।

मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजी। वही घायल को इलाज के लिए भर्ती कराई। इधर बच्ची के गांव में शव पहुंचते ही चारों ओर कोहराम मच गया। उसकी मां सकीला खातून की रो रो कर बुरा हाल था। तरन्नुम खातून पांच बहनों में सबसे बड़ी थी। वह गांव के ही स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। पढ़ने के प्रति उसकी रुचि को देख घर वाले उससे काफी प्यार करते करते थे। चाचा नजीरूदीन ने रोते हुए बताया कि वह काफी मृदुभाषी व मिलनसार थी। उसकी चंचल स्वभाव सभी को रुला गया।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!