प्रदेश सरकार सिख गुरुओं की शिक्षाओं को प्रचारित व प्रसारित करने का कर रही है काम : मुख्यमंत्री

करनाल/चंडीगढ़, (विसु)। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सिख समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है। हरियाणा सरकार भी उन्हीं का अनुसरण करते हुए सिख समाज की भलाई के लिए अनेक कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार सिख गुरुओं की शिक्षाओं को प्रचारित व प्रसारित करने का काम कर रही है और सिख समाज के इतिहास को संजो कर रखने का भी काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज अपने निवास स्थान संत कबीर कुटीर में सिख समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में विकास की राह पर तीव्र गति से बढ़ रहा है। इसी तरह से हरियाणा में भी विकास की गति का पहिया तेजी से घूम रहा है। इस विकास को और अधिक गति देने के लिए हम सभी ने मिलकर प्रयास करने होंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र व हरियाणा की सरकार किसानों की सच्ची हितैषी हैं। इसी का साक्ष्य है कि हरियाणा में किसानों की सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद की जा रही है और पिछले साढ़े दस सालों में किसानों को फसलों के खराबे को लेकर सरकार 14500 करोड़ रुपये दे चुकी है, जबकि वर्ष 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार में किसानों को फसल खराबे के तौर पर महज 1155 करोड़ रुपये दिए गए थे।

उन्होंने कहा कि यमुनानगर में बन रहे मेडिकल कॉलेज का नाम श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखा गया है। इसी तरह से बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के नाम से लोहगढ़ में म्यूजियम बनाने का काम जल्द शुरू हो जाएगा और वही लोहगढ़ में मार्शल आर्ट स्कूल का निर्माण करवाया जाएगा। इसी तरह से नाडा साहिब से पोंटा साहिब सडक़ का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम से रखा गया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कुरुक्षेत्र में सिख म्यूजियम बनाने के लिए जमीन चिन्हित कर ली है। इस म्यूजियम में सिख इतिहास से जुड़ी धरोहर संरक्षित की जाएंगी, जिससे युवाओं को इतिहास की जानकारी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने सिख समाज के लोगों को आश्वासन दिया कि आपके द्वारा रखी गई मांगों को संबंधित विभागों को भेजकर समाधान कराया जाएगा।
इस अवसर पर करनाल के विधायक श्री जगमोहन आनंद और सरदार त्रिलोचन सिंह सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    17 जुलाई को ग्रेटर नोएडा में किसानों की महापंचायत  
    • TN15TN15
    • June 24, 2026

    ग्रेटर नोएडा। अखिल भारतीय किसान सभा, गौतम बुद्ध…

    Continue reading
    Dust Storm: दिल्ली-NCR में आई तेज धूल भरी आंधी, दिन में छाया अंधेरा 
    • TN15TN15
    • June 23, 2026

    दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर को तेज धूल भरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘स्पीकर को बागी सांसदों से नहीं मिला कोई पत्र’, ओम बिरला से मुलाकात के बाद उद्धव गुट का दावा

    • By TN15
    • June 24, 2026
    ‘स्पीकर को बागी सांसदों से नहीं मिला कोई पत्र’, ओम बिरला से मुलाकात के बाद उद्धव गुट का दावा

    भरत तिवारी एनकाउंटर में सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज दावा, ‘पुलिस मुख्यालय से…’

    • By TN15
    • June 24, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर में सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज दावा, ‘पुलिस मुख्यालय से…’

    Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो का मेगा प्रोजेक्ट शुरू, केंद्रीय सचिवालय बनेगा 3 लाइनों का सुपर इंटरचेंज हब

    • By TN15
    • June 24, 2026
    Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो का मेगा प्रोजेक्ट शुरू, केंद्रीय सचिवालय बनेगा 3 लाइनों का सुपर इंटरचेंज हब

    क्या खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी? ईरान ने भेजा खास न्योता 

    • By TN15
    • June 24, 2026
    क्या खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी? ईरान ने भेजा खास न्योता 

    CM मोहन यादव के समर्थन पर घिरे अखिलेश! AIMIM बोली- ‘यादवों के लिए आवाज, मुसलमान के मुद्दों…’

    • By TN15
    • June 24, 2026
    CM मोहन यादव के समर्थन पर घिरे अखिलेश! AIMIM बोली- ‘यादवों के लिए आवाज, मुसलमान के मुद्दों…’

    आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर विधि सम्मत राज्य व्यवस्था को तिलांजलि देने जैसा : अजय खरे

    • By TN15
    • June 24, 2026
    आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर विधि सम्मत राज्य व्यवस्था को तिलांजलि देने जैसा : अजय खरे