मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण योजनाओं की समीक्षा की

 दिए तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश

पटना। दीपक कुमार तिवारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में पथ निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर बल दिया।

अपर मुख्य सचिव (पथ निर्माण विभाग) श्री मिहिर कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को विभाग की योजनाओं की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने जेपी गंगा पथ परियोजना के दीघा-शेरपुर-बिहटा (कोइलवर पुल तक) विस्तार और राज्य उच्च पथ एसएच-106 (दीदारगंज-फतुहा-बख्तियारपुर-अथमलगोला) के फोरलेन चौड़ीकरण का भी प्रस्तुतीकरण दिया। दीघा-शेरपुर-बिहटा सेक्शन की कुल लंबाई 35.65 किलोमीटर और एसएच-106 के चौड़ीकरण की लंबाई 41.27 किलोमीटर होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीघा से दीदारगंज तक जेपी गंगा पथ का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जिससे आवागमन में काफी सुविधा हुई है। उन्होंने दीघा से पश्चिम में कोइलवर पुल तक तथा दीदारगंज से पूरब में करजान और मोकामा तक इस पथ के विस्तार की आवश्यकता पर भी बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी, जिससे क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रगति यात्रा के दौरान स्वीकृत विभिन्न जिलों के पथों एवं पुलों के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करें। ग्रामीण पथों के चौड़ीकरण को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिये गये। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि अन्य आवश्यक पथों एवं पुलों की आवश्यकता महसूस हो, तो विभाग प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को प्रस्तुत करे, जिसे अपने संसाधनों से स्वीकृति दी जाएगी।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार एवं श्री कुमार रवि, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष सह बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री शीर्षत कपिल अशोक सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे।

  • Related Posts

    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज…

    Continue reading
    पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     गौतमबुद्ध नगर की इन तीन सीटों पर लगेगी जीत की हैट्रिक या ढहेगा BJP का किला? 

    • By TN15
    • June 15, 2026
     गौतमबुद्ध नगर की इन तीन सीटों पर लगेगी जीत की हैट्रिक या ढहेगा BJP का किला? 

    BJP में तो नहीं लेकिन क्या सपा में जा सकते हैं संजय सिंह? खुद ही दिया ऐसा जवाब

    • By TN15
    • June 15, 2026
    BJP में तो नहीं लेकिन क्या सपा में जा सकते हैं संजय सिंह? खुद ही दिया ऐसा जवाब

    जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

    • By TN15
    • June 15, 2026
    जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

    Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

    • By TN15
    • June 15, 2026
    Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

    ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

    • By TN15
    • June 15, 2026
    ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

    दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी

    • By TN15
    • June 15, 2026
    दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी