शिक्षा और एकता जरूरी, तभी होगा सपना साकार : पूर्व मंत्री

वैशाली, मोहन कुमार सुधांशु 

गोरौल प्रखंड के कटरमाला गांव में रविवार को वीर बाबा चौहरमल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री वृशिण पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह को संबोधित करते हुए श्री पटेल ने कहा कि भारत गांधी और अंबेडकर का देश है, जिसे कुछ ताकतें बाँटने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वीर चौहरमल ने हमेशा सामंतवादी सोच के खिलाफ संघर्ष किया। यदि हम शिक्षित बनेंगे और संगठित रहेंगे, तो कोई भी हमारी एकता को तोड़ नहीं सकेगा।

पूर्व मंत्री ने कहा कि चौहरमल ने समाज के लिए संघर्ष किया और त्याग किया, इसलिए आज हम उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करते हैं। उन्होंने महात्मा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि समाज के लिए बलिदान करने वालों को ही इतिहास में अमरत्व प्राप्त होता है। चौहरमल के जीवन से हमें शिक्षा लेनी चाहिए और उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में आशीष पटेल, राजनंदन प्रसाद यादव, संजय कुमार, राजेश्वर पटेल, प्रभात कुमार, मुकेश पासवान, रामहरे पासवान, शिवालक पासवान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी