सड़क निर्माण कंपनी में कार्यरत युवक की संदिग्ध हालात में मौत

-गांव में पसरा मातम
-नीरपुर पंचायत के धनकौल निवासी रोशन कुमार की मौत से गांव में शोक की लहर

राजापाकर। संजय श्रीवास्तव।

पातेपुर प्रखंड अंतर्गत नीरपुर पंचायत के धनकौल गांव के रहने वाले 31 वर्षीय रोशन कुमार वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रोशन की मौत की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों के साथ-साथ ग्रामीण भी स्तब्ध रह गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोशन कुमार वर्मा, जो शशिनाथ प्रसाद वर्मा और कविता वर्मा के पुत्र थे, पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी थे। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजापाकर से मैट्रिक, इंटर की पढ़ाई अक्षयवट महाविद्यालय महुआ से तथा स्नातक की पढ़ाई निरसु ननारायण महाविद्यालय से पूरी की थी।

घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण रोशन ने पढ़ाई के बाद रोज़गार के लिए विभिन्न राज्यों में स्थित सड़क निर्माण कंपनियों में बतौर तकनीकी श्रमिक कार्य करना शुरू किया। हाल ही में उन्होंने राजस्थान के उदयपुर के निकट एक निर्माण कंपनी में कार्यभार संभाला था।

बताया जा रहा है कि ड्यूटी पूरी करने के बाद जब रोशन ने खाना खाया, तो उसने अपने साथ गए परिवार के युवक से पेट में अजीब सी हलचल की शिकायत की। थोड़ी देर बाद उसे उल्टियाँ शुरू हो गईं। शुरुआत में उसने खुद को बेहतर महसूस होने की बात कही, लेकिन फिर स्थिति बिगड़ती गई और शरीर ठंडा पड़ने लगा। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

राजस्थान में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस निगरानी और कंपनी के अधिकारियों की उपस्थिति में शव को परिजनों को सौंपा गया। जैसे ही शव गांव पहुंचा, पूरा गांव शोक में डूब गया। अंतिम दर्शन के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी।

रोशन अपने पीछे माता-पिता के साथ एक विवाहित बहन प्रिया और छोटा भाई रोहित को छोड़ गए हैं। वह दैनिक हिंदुस्तान से जुड़े पत्रकार प्रकाश वर्मा के भांजे भी थे।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?