गुजरात में टायर दुकान पर हादसा, गोरौल के 20 वर्षीय युवक की मौत

 शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम

-“अब हम किसके सहारे जिएंगे?” रो-रो कर बेहाल मां की पुकार

वैशाली, मोहन कुमार सुधांशु।

गुजरात के मेघनगर बड़ौदा में एक टायर दुकान पर काम कर रहे गोरौल थाना क्षेत्र के भटौलिया गांव के 20 वर्षीय मो. सद्दाम की दर्दनाक मौत हो गई। रविवार को कार्यस्थल पर अचानक एक ट्रक का टायर तेज धमाके के साथ फट गया, जिसकी चपेट में आकर सद्दाम की मौके पर ही मौत हो गई।

जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और चारों तरफ मातम छा गया। मृतक मो. सद्दाम अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके पिता मो. इस्लाम मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और उनका इलाज भी सद्दाम की कमाई से ही चल रहा था।

माँ अजमेरी खातून का रो-रोकर बुरा हाल है। बार-बार एक ही सवाल पूछ रही हैं — “अब हमारा क्या होगा? किसके सहारे जिएंगे?” दो महीने पहले ही सद्दाम कमाने गुजरात गया था। परिजनों ने सपने देखे थे कि उसका विवाह करेंगे, परिवार को खुशहाल बनाएंगे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

ग्रामीणों ने दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi