आईटीआई करनाल में रोजगार मेला 21 अप्रैल को

करनाल, (विसु)। बाबू मूलचंद जैन राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य राकेश भाटिया ने बताया कि संस्थान में 21 अप्रैल को विभाग की हिदायतों के अनुसार कैंपस इंटरव्यू जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश की कई बहुचर्चित कंपनियां भाग लेंगी तथा छात्र-छात्राओं को रोजगार प्रदान करेंगीं।
उन्होंने बताया कि एलएंडटी कंपनी इस संस्थान के इंजीनियरिंग और नॉन-इंजीनियरिंग ट्रेड वेल्डर, इलैक्ट्रिशियन, टर्नर, फिटर डीएमसी, डीएमएम आरएसी, वायरमैन इत्यादि व्यवसायों के छात्रों को 45 दिनों के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण अपने हापुड़ स्थित ट्रेनिंग सेन्टर में करवाएगी तथा सभी प्रशिक्षार्थियों को रहने खाने-पीने, वर्दी की सुविधा भी प्रदान करेंगी। कम्पनी के एचआर हेड ने बताया इन प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण के बाद कम्पनी अच्छे वेतन पर देश विदेश में रोजगार प्रदान करेगी।
प्रधानाचार्य ने बताया कि पिछले सप्ताह जापान के एक प्रतिनिधि मंडल ने भी संस्थान का दौरा किया था तथा छात्रों को रोजगार देने बारे अपनी रुचि दिखाई थी। इसी प्रकार समय-समय पर अनेक कंपनियां संस्थान में रोजगार के लिए आती हैं व संस्थान के छात्रों को रोजगार मुहैया करवाया जाता है। इस संस्थान के छात्रों का चयन पिछले वर्ष इंडिगो एयरलाइंस कम्पनी के द्वारा भी किया गया था जो कि एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

  • Related Posts

    Dust Storm: दिल्ली-NCR में आई तेज धूल भरी आंधी, दिन में छाया अंधेरा 
    • TN15TN15
    • June 23, 2026

    दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर को तेज धूल भरी…

    Continue reading
    महंगाई, बेरोजगारी और सांप्रदायिकता के खिलाफ माकपा का जोरदार धरना-प्रदर्शन, गौतमबुद्धनगर को सौंपा ज्ञापन
    • TN15TN15
    • June 23, 2026

    ग्रेटर नोएडा। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) गौतमबुद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘कितने राफेल गिरे…’ ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! ताजा रिपोर्ट पर BJP बोली- ‘देश से माफी मांगें वो’

    • By TN15
    • June 24, 2026
    ‘कितने राफेल गिरे…’ ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! ताजा रिपोर्ट पर BJP बोली- ‘देश से माफी मांगें वो’

    वाह बीजेपी। मुख्यमंत्री बनो और परिवार को प्रदेश लुटाओ!

    • By TN15
    • June 24, 2026
    वाह बीजेपी। मुख्यमंत्री बनो और परिवार को प्रदेश लुटाओ!

    केतन ने सिया से शादी के लिए बुक किया था 17 करोड़ का महल, बिलखते पिता बोले- ‘मना कर देती, मेरे बेटे को क्यों मारा?’

    • By TN15
    • June 24, 2026
    केतन ने सिया से शादी के लिए बुक किया था 17 करोड़ का महल, बिलखते पिता बोले- ‘मना कर देती, मेरे बेटे को क्यों मारा?’

    El Nino Impact: NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा

    • By TN15
    • June 23, 2026
    El Nino Impact: NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा

    “गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों से बढ़कर केवल मंदिर जाना ही धर्म नहीं है?”

    • By TN15
    • June 23, 2026
    “गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों से बढ़कर केवल मंदिर जाना ही धर्म नहीं है?”

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

    • By TN15
    • June 23, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज