बाबा साहेब की शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर गोष्ठी का आयोजन

नगर पालिका परिषद में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

द न्यूज 15 ब्यूरो 

बिजनौर । सामाजिक न्याय के पुरोधा एवं संविधान शिल्पी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 की जयंती बिजनौर नगर पालिका परिषद में मनाई गई , इस मौके पर पालिका परिषद ने डॉक्टर अंबेडकर की शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की, वही  एक गोष्ठी का आयोजन कर डॉक्टर अंबेडकर के राष्ट्र व समाज के निर्माण में योगदान को सराहा गया।
बिजनौर नगर पालिका परिषद कैंपस में स्थित  डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया , चेयरपर्सन श्रीमती इंदिरा सिंह की अध्यक्षता व अधिशासी अधिकारी विकास कुमार के संचालन में संपन्न कार्यक्रम में डॉ भीमराव अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन श्रीमती इंदिरा सिंह ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचार व आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं,उन्होंने भारतीय समाज में क्रांति लाने और समतामूलक समाज की स्थापना के लिए कार्य किया ।

 

उन्होंने सामाजिक न्याय व समानता की लड़ाई लड़कर वंचितों को उनका अधिकार दिलाया। आज वह बिजनौर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष है,यह भी डा भीमराव  अंबेडकर की ही देन है,वह संविधान में ऐसी व्यवस्था नहीं करते तो ये संभव नहीं हो पाता। इस मौके पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विकास कुमार ने कहा कि बिजनौर नगर पालिका परिषद डॉक्टर अंबेडकर के सिद्धांतों पर पूरी तरह अमल कर रही है,इसका प्रमाण पालिका के नवनिर्मित सभागार का नाम डॉक्टर अंबेडकर के नाम पर रखा जाना है। पालिका परिवार पूरी तरह डॉक्टर अंबेडकर के विचारों को आत्मसात कर रहा है।

 

भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ बीरबल सिंह ने कहा कि भाजपा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारधारा पर चलकर कार्य कर रही है ,समाज में वंचितों को उनका हक दिलाने के लिए कार्य कर रही है। गोष्ठी में नगर पालिका परिषद के सफाई निरीक्षक गोविंद सिंह,अवर अभियंता जल कल गौरव शर्मा सहित सभासद नीरज शर्मा, घनश्याम गुप्ता, राजवीर सिंह,प्रभाकर ,शमशाद गामा , मनी चौधरी, संजय विश्नोई, प्रिंस सिद्धार्थ अतुल आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में राम मंदिर से…

    Continue reading
    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    • By TN15
    • June 19, 2026
    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

    • By TN15
    • June 19, 2026
    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

    अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

    • By TN15
    • June 19, 2026
    अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

    • By TN15
    • June 19, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

    राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर