प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश को देंगे बड़े प्रोजेक्ट की सौगात : मनोहर लाल

करनाल प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

करनाल, (विसु)। केंद्रीय बिजली, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल शुक्रवार को करनाल पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल, 2025 को हरियाणा आ रहे हैं और प्रदेश के अनेक बड़े प्रोजेक्ट की सौगात देंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हिसार और यमुनानगर आ रहे हैं। हिसार में वह पहले हिसार एयरपोर्ट की सौगात प्रदेशवासियों को देंगे। वहां से पहली फ्लाइट अयोध्या के लिए रवाना होगी। इसके अतिरिक्त भी जो फ्लाइट वहां से रवाना होनी है, उनकी रूपरेखा बनाई जा रही है। हिसार का एयरपोर्ट हरियाणा का पहला अपना एयरपोर्ट होगा। केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी यमुनानगर में 800 मेगावाट का थर्मल प्लॉट का शिलान्यास होने जा रहा है। पहले से 600 मेगावाट के प्लॉट वहां लगे हुए हैं। नया प्लॉट 800 मेगावाट का लगेगा। इससे प्रदेश की बिजली सप्लाई और अच्छी होगी।

वक्फ बिल पर मुस्लिम समाज खुश

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वक्फ बिल संशोधन के बाद अब वक्फ बोर्ड की जमीनों पर किसी तरह का कोई झगड़ा नहीं होगा। पिछली जो जमीनें झगड़े में हैं, उनका निपटारा भी अब अच्छे से किया जा सकेगा। पहले वक्फ बोर्ड के फैसले के खिलाफ कोर्ट में अपील भी नहीं की जा सकती थी लेकिन अब संशोधन के बाद कोई भी व्यक्ति वक्फ बोर्ड के फैसले के खिलाफ कोर्ट जा सकता है। वक्फ बिल पर मुस्लिम समाज खुश है। समाज के हित में यह संशोधन हुआ है, जिससे समाज को ही लाभ मिलेगा।
इस मौके पर करनाल के इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, विधायक जगमोहन आनंद, करनाल की मेयर रेनू बाला गुप्ता, पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता, केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि कविंद्र राणा, एचएसएससी के सदस्य कपिल अत्रेजा, करनाल के डीसी उत्तम सिंह, करनाल के एसपी गंगाराम पूनिया व अन्य वरिष्ठ जन मौजूद रहे।

  • Related Posts

    छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    रांची में जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन के…

    Continue reading
    संजय निषाद ने बीजेपी को दी आरक्षण देने की चेतावनी, नहीं तो आंदोलन 
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द

    • By TN15
    • August 17, 2026
    छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द

    राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, ‘तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं’  

    • By TN15
    • August 17, 2026
    राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, ‘तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं’  

    CJP/Gen Z और डॉ. आंबेडकर का ‘शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो’ : लोकतांत्रिक नागरिकता का पुनर्जागरण

    • By TN15
    • August 17, 2026
    CJP/Gen Z और डॉ. आंबेडकर का ‘शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो’ : लोकतांत्रिक नागरिकता का पुनर्जागरण

    10 प्रतिशत प्लाट की मांग को लेकर किसानों ने दी गिरफ्तारी 

    • By TN15
    • August 17, 2026
    10 प्रतिशत प्लाट की मांग को लेकर किसानों ने दी गिरफ्तारी 

    नहीं चली चालबाजी, राहुल गांधी की संपत्ति के केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI-ED रिपोर्ट पर रोक!