मस्तिष्क ज्वर को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया गया प्रशिक्षण

तुरकौलिया। प्रखंड परिसर के सभागार भवन में चमकी बुखार/मस्तिष्क ज्वर को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया। जहां बीसीएम विमलेंदु शेखर, बीसी आईसीडीएस मृगांक राज, यूनिसेफ के रमाकांत प्रसाद, एलएस किशोरी कुमारी व मंजू कुमारी द्वारा करीब 65-70 आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान चमकी बुखार से बचाव का उपाय बताया गया। जहां प्रशिक्षकों ने बताया कि रात में बच्चे को खाली पेट नही सुलाना है। खाना खिलाने के बाद कुछ मीठा सामान भी खिलाना है। क्योंकि चमकी बुखार होने पर शुगर लेवल गिर जाता है। रात में उठकर बच्चों को देखना है कि कहीं बच्चा बुखार के कारण बेहोशि तो नही है। बुखार आने पर ताजा पानी से कपड़े को गिला करके बदन को पोछना है और पारासिटामोल का टैबलेट देना है। धूप में बच्चों को नही जाने देना है। पेड़ से गिरे या जुठा फल बच्चे को नही खिलाना है। इन सभी बातों का ख्याल रखना है। चमकी बुखार का लक्षण दिखने पर अस्पताल आने के लिए एंबुलेंस या मुख्यमंत्री परिवहन योजना का सहारा लेना है या किराए पर गाड़ी लेकर बच्चा को तुरंत अस्पताल लाना है। चमकी बुखार साबित होने पर किराया दे दिया जाएगा। जेई/ एईएस को लेकर अस्पताल में दो बेड का एसी वार्ड बनाया गया है। जहां 24 घंटे डॉक्टर व नर्स की व्यवस्था की गई है। साथ यह भी बताया गया कि बच्चों को धूप में नहीं घूमने जाने देना है। पेड़ से गिरा हुआ कच्चा या जूठा फल नहीं खिलाना है। शिविर में प्रभा कुमारी, उमा देवी, नुरनेशा, गीता देवी, किसमति देवी, सुनिता देवी, मारोछो देवी, विद्यावती देवी, मधू देवी, चंदा देवी, रिता देवी आदि सेविका मौजूद थे।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस