भागलपुर: 10 करोड़ की लूट का मास्टरमाइंड ट्रेन से कटकर मरा

 भागलपुर। भागलपुर के अंबाला कोऑपरेटिव बैंक में 32 लॉकर तोड़कर 10 करोड़ रुपये के जेवर लूटने वाला मास्टरमाइंड मिथुन बिंद की मौत हो गई। सोमवार की शाम अकबरनगर स्टेशन पर ट्रेन से कटकर उसकी जान चली गई।

पुलिस कस्टडी से भागने के बाद हादसा:

हरियाणा पुलिस मिथुन को पूछताछ के लिए मुंगेर लाई थी। सोमवार अहले सुबह मिथुन बाथरूम के वेंटिलेटर से कूदकर पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। देर शाम भागलपुर-जमालपुर रेलखंड के अकबरनगर स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर मिथुन की लाश मिली।

ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन के लोको पायलट ने हॉर्न बजाया, लेकिन मिथुन अचानक ट्रेन के आगे कूद गया। सिर के टुकड़े हो जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान हाथ पर बने 5 साल के बेटे के नाम के टैटू से की गई।

पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर लाया गया शव:

जीआरपी पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर भागलपुर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। पोस्टमार्टम प्रक्रिया मंगलवार को पूरी की जाएगी।

हत्या या आत्महत्या?

शव की स्थिति को देखकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस अन्य कोणों से भी जांच कर रही है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश