खगड़िया में पासवान परिवार का विवाद गहराया, चिराग-पारस आमने-सामने

पटना/खगड़िया। जिले के शहरबन्नी गांव में पासवान परिवार के पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया है। दिवंगत रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और स्वर्गीय रामचंद्र पासवान की पत्नी पर पैतृक घर पर ताला लगाने का आरोप लगाया है।

राजकुमारी देवी का कहना है कि पारस और उनके परिवार ने पैतृक घर को जबरन कब्जा कर लिया और ताला लगा दिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने चिराग पासवान से जल्द खगड़िया आकर संपत्ति का बंटवारा करने की गुहार लगाई है।

इस घटना के बाद चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने पशुपति कुमार पारस को जिम्मेदार ठहराते हुए कड़ी निंदा की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने इसे राजकुमारी देवी के साथ अन्याय करार दिया है।

दूसरी ओर, पशुपति कुमार पारस ने इस विवाद को राजनीतिक ड्रामा बताते हुए कहा कि जमीन बंटवारे की प्रक्रिया पहले से ही चल रही है। उन्होंने चिराग पासवान पर राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगाया है।

फिलहाल, राजकुमारी देवी की शिकायत पर अलौली थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। आवेदन में पारस की पत्नी शोभा देवी, स्वर्गीय रामचंद्र पासवान की पत्नी सुनैना देवी, उनके बॉडीगार्ड अमित पासवान और दो ड्राइवरों को आरोपी बनाया गया है।

सूत्रों के अनुसार, चिराग पासवान बुधवार को खगड़िया आकर मामले को सुलझाने का प्रयास कर सकते हैं। इस पारिवारिक विवाद के चलते राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है।

  • Related Posts

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

    Continue reading
    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश