राशन दुकान में चोरी करते चोर की करतूत सीसीटीवी में कैद

वैशाली। जिले के महनार थाना क्षेत्र के टांडा चौरी वार्ड संख्या 16 में बीती रात चोरों ने एक राशन दुकान में सेंध लगाकर गल्ला में रखे नगदी सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली। चोरी की यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

क्या है पूरा मामला?

दुकानदार कमल साह ने बताया कि रविवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए थे और सारा पैसा गल्ला में ही रखा हुआ था। सोमवार सुबह जब दुकान खोली तो दोनों गल्ले खाली मिले। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक किया, जिसमें रात 2:19 बजे एक चोर को दुकान में घुसते हुए देखा गया। चोर ने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था और गल्ला खोलकर पैसे निकाल रहा था। जैसे ही उसकी नजर सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी, उसने तुरंत कैमरे का पावर सप्लाई बंद कर दिया।

कितनी हुई चोरी?

दुकानदार के अनुसार, दोनों गल्लों से लगभग 25 हजार रुपये नकद और अन्य सामान चोरी हुआ है। चोर ने दुकान के करकट को हटाकर प्रवेश किया था।

पुलिस की कार्यवाही:

घटना की सूचना मिलते ही महनार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश