समस्तीपुर : असामाजिक तत्वों ने तोड़ी बजरंगबली की मूर्ति, आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर। शुक्रवार को समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के डढिया बेलार गांव में असामाजिक तत्वों ने हनुमान जी की मूर्ति को खंडित कर दिया, जिससे गांव में आक्रोश फैल गया। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने सड़क पर आगजनी और तोड़फोड़ की।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार:

स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक ने मंदिर में पत्थर फेंककर मूर्ति का हाथ तोड़ दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही एडीएम संजय कुमार और एएसपी संजय पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह भीड़ से आरोपी को छुड़ाया और गिरफ्तार कर लिया।

शांति बनाए रखने की अपील:

एएसपी संजय पांडेय ने माइक से लोगों से अपील करते हुए कहा कि कानून को अपने हाथ में न लें और पुलिस पर भरोसा रखें। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आरोपी के साथ कोई अप्रिय घटना हुई तो दोषियों पर भी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और अन्य संलिप्त लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है।

मूर्ति स्थापना की घोषणा:

एएसपी ने घोषणा की कि आगामी 6 अप्रैल को मंदिर में अष्टाजाम के दौरान नई मूर्ति की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही स्थानीय मुखिया मनीष यादव ने भी माइक पर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और रास्ता साफ करने का अनुरोध किया।

मानसिक स्थिति की जांच होगी:

समस्तीपुर के डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया कि गिरफ्तार युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। इसके लिए मेडिकल बोर्ड का गठन कर उसकी मानसिक स्थिति की जांच की जा रही है। डीएम ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की।

गांव में भारी पुलिस बल तैनात:

घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने मार्च किया और लगातार निगरानी कर रही है।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    • By TN15
    • June 22, 2026
    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    • By TN15
    • June 22, 2026
    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    • By TN15
    • June 22, 2026
    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    • By TN15
    • June 22, 2026
    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक