शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ने आउटरिच कैंप का किया आयोजन

 200 लोगों की हुई जांच व निःशुल्क दवा का किया वितरण

मोतिहारी: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बरियारपुर के सहयोग से मोतिहारी शहर के बलुआ दुर्गा मंदिर कैंपस में आउटरिच कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 200 से ज्यादा रोगियों की बीपी, शुगर, ब्लड प्रेशर के साथ ही टीबी के लक्षण वाले मरीजों की बलगम की सैम्पल भी लीं गईं ताकि संभवित टीबी मरीजों की खोज हो एवं ईलाज हो सकें। इस सम्बन्ध में मोतिहारी के उपमहापौर डॉ लालबाबू प्रसाद ने कहा की स्वास्थ्य विभाग की यह बहुत ही अच्छी पहल है की लगातार 40 दिनों तक चयनित सभी वार्डो में आउटरिच कैंप का आयोजन होगा जिससे लोगों को छोटे मोटे बीमारियों के निदान के लिए अस्पताल में जाना नहीं पड़ेगा, इससे समय की भी बचत होगी, इस कैंप में कई प्रशिक्षित डॉक्टर एवं नर्स के द्वारा जाँच करते हुए महत्वपूर्ण दवाई भी उपलब्ध कराई जा रहीं है। उन्होंने बताया की 200 से ज्यादा लोगों की जाँच की गईं वहीं निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
आउटरिच कैंप में परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी संसाधनों की जानकारी दी गईं साथ ही लगाए गए स्टॉल पर कंडोम, माला, छाया, अंतरा इंजेक्शन व अन्य सामग्रीयाँ वितरित की गईं। डॉ शिवम सिन्हा ने कहा की गंभीर रोग के जाँच व ईलाज के लिए लोगों को सदर अस्पताल में ईलाज की सुविधा उपलब्ध है।

मौके पर उपमहापौर डॉ लालबाबू प्रसाद, डॉ सुनील कुमार,डॉ शिवम सिन्हा नोडल चिकित्सा पदाधिकारी, अनुश्रवण पदाधिकारी अमानुल्लाह अमन, वार्ड पार्षद मुजाहिद आलम, विनोद पासवान, केशर सिंह, शिवकुमार, यक्षमा विभाग के अनिल कुमार, पीएसआई के संजीव कुमार पाण्डेय, मिन्की कुमारी, अंजू कुमारी, बबिता, स्वाति, गुड़िया व अन्य लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

    • By TN15
    • March 12, 2026
    भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

    बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

    339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए

    • By TN15
    • March 12, 2026
    339वीं किसान पंचायत संपन्न,  युद्ध नहीं शांति चाहिए

    अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

    • By TN15
    • March 12, 2026
    अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “

    • By TN15
    • March 12, 2026
    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “