भारत दुनिया का सबसे आध्यात्मिक देश : कृषि मंत्री

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे बजट पेश, हरियाणा के किसानों को मिलेगी बड़ी खुशी : कृषि मंत्री

प्रभु मिलन धाम शिलान्यास समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री ने की शिरकत, संस्था को 21 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा

करनाल, (विसु)। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे आध्यात्मिक देश है। भारत संतों व फकीरों का देश है। हमारे संतों व ऋषि मुनियों ने हमें जीवन जीने की पद्धति के रास्ते दिखाए हैं। दुनिया के सभी देशों में संत महात्मा हैं परन्तु जब भारतीय संस्कृति की बात आती है तो सभी देश सोचने को मजबूर हो जाते हैं।
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा रविवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रभु मिलन धाम शिलान्यास समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस मौके पर कृषि मंत्री ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी व हरियाणा सरकार की तरफ से संस्था को 21 लाख रुपये की राशि देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में कृषि मंत्री का पुष्प गुच्छ देकर व पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया और उन्हें शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कृषि मंत्री ने कहा कि आज का दिन खुशी का दिन है। ऐसे संगतों में आकर व ऐसे संस्कारों से जुडक़र हमारा जीवन धन्य हो जाता है। हमें भारत को विश्व गुरु का दर्जा दिलाने के लिए इन्हीं संस्कारों का आचरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने भी कहा है कि राग द्वेष से ऊपर उठकर निष्काम भाव से कार्य करना चाहिए। यदि हम भी इसी भावना से कार्य करें तो वह दिन दूर नहीं जब भारत को विश्व गुरु का दर्जा मिलेगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी इसी ओर अग्रसर हैं।
उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए मजबूत अर्थव्यवस्था का होना जरूरी है। भारत की अर्थव्यवस्था को पांचवें स्थान से तीसरे स्थान पर लाने के लिए हम सबको शांति का रास्ता अपनाना होगा और शांति का रास्ता अध्यात्म के मार्ग से ही गुजरता है। देश के विकास में सभी आमजन का भी महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कृषि मंत्री ने कहा कि कल हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा बजट पेश किया जाएगा। बजट के पढ़े जाने पर हरियाणा के किसानों को बड़ी खुशी होगी। ओलावृष्टि पर उन्होंने कहा कि सभी किसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराएं, उन सभी की मदद की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन का क्षेत्र दुनिया में सबसे बड़ा है। आने वाले समय में अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में इस क्षेत्र में कई कार्य किए जाएंगे जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
इस मौके पर करनाल नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष बृज गुप्ता, संस्था संचालिका बीके किरण, सुभाष बंसल, सुशील, विजय, अशोक मेहता, डॉ. नरेश, समय सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    देश की जनता ने सिर्फ SIR रद्द करने…

    Continue reading
    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

      मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’